ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को किया जागरूक, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी’
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ग्रामीण सेवा शिविर में महिलाओं को किया जागरूक, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी’

पाली, 06 जुलाई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत सोमवार को पंचायत समिति पाली की ग्राम पंचायत लांबिया में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में महिलाओं, किशोरियों एवं आमजन को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सखी सेंटर की प्रबंधक देवी बामणियां ने उपस्थित महिलाओं को सखी सेंटर पर उपलब्ध निःशुल्क सेवाओं की जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू हिंसा, उत्पीड़न अथवा किसी भी प्रकार की प्रताड़ना का सामना करने वाली महिलाएं एवं बालिकाएं सेंटर पर पहुंचकर कानूनी, मनोवैज्ञानिक एवं अन्य आवश्यक सहायता निःशुल्क प्राप्त कर सकती हैं।
इस अवसर पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की प्रबंधक प्रियंका व्यास ने लाडो प्रोत्साहन योजना की जानकारी दी, जबकि काउंसलर उमा ने नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के अवसरों से अवगत कराया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के हेड पीएलवी मांगीलाल तंवर ने आमजन को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की जानकारी देकर जरूरतमंद लोगों से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
शिविर में नायब तहसीलदार बाबूलाल चौहान, अतिरिक्त विकास अधिकारी मनोज भाटी, ग्राम विकास अधिकारी सतीश बामणियां, सरपंच मदन मेघवाल सहित राजस्व विभाग एवं विभिन्न विभागों के लगभग 21 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाकर उन्हें सशक्त करना रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।