अब सीधे खाते में आएंगे ₹1200,काशी से 1.10 करोड़ छात्रों के लिए CM Yogi का बड़ा तोहफा, 8 जुलाई से DBT योजना की होगी शुरुआत…
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


वाराणसी, न्यूज।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को अपने प्रस्तावित वाराणसी दौरे के दौरान परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना का शुभारंभ करेंगे। इसके तहत प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खातों में प्रति छात्र 1,200 रुपये की धनराशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी। वाराणसी के 1,54,634 छात्र-छात्राओं के अभिभावक भी इस योजना से लाभान्वित होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) प्रखर कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री इससे पहले चार अप्रैल को वाराणसी से प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’का शुभारंभ कर चुके हैं और अब डीबीटी अभियान की शुरुआत भी काशी से करेंगे।
उन्होंने बताया कि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाने वाली धनराशि से अभिभावक बच्चों की आवश्यकता एवं आकार के अनुरूप दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्कूल बैग, जूते-मोजे, स्वेटर तथा स्टेशनरी सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीद सकेंगे।
इससे विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार का उद्देश्य संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित न होने देना है। डीबीटी व्यवस्था से अभिभावकों को सीधे धनराशि मिलने से आवश्यक शैक्षणिक सामग्री की खरीद में सुविधा होगी।
उन्होंने बताया कि आठ जुलाई को टीएफसी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभागीय अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के हाथों प्रदेशभर के लाभार्थियों के खातों में धनराशि का सफल अंतरण सुनिश्चित किया जा सके
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।