यूपीएससी में चयनित पूर्व छात्रा भाग्यश्री राजपुरोहित का विद्यालय में सम्मान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


यूपीएससी में चयनित पूर्व छात्रा भाग्यश्री राजपुरोहित का विद्यालय में सम्मान
पाली, 7 जुलाई। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पुनायता में विद्यालय की पूर्व छात्रा सुश्री भाग्यश्री राजपुरोहित के संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के माध्यम से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में सहायक निदेशक पद पर चयन होने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय शर्मा एवं शाला परिवार ने उनका अभिनंदन कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रधानाचार्य विजय शर्मा ने कहा कि भाग्यश्री राजपुरोहित की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन एवं मेहनत के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया।
सम्मान समारोह में स्थानीय पार्षद लूण सिंह राजपुरोहित, हरिसिंह राजपुरोहित, सुभाष चंद्र, अमित सैनी, दिनेश सोनी, इंदू रेवानी, निधि जोशी, प्रेरणा सोलंकी, करिश्मा राठौड़, रेनू मटनानी, कांता असावा, संतोष बोराणा, ज्योति कंवर, सुमन बारहठ, उर्वशी शर्मा, ऊषा देवी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।