वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग-कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैम्पियनशिप खेल प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 05 जुलाई 2026 को विशाखापट्टनम में किया गया, जिसमें सागर जिले के खेल परिसर की पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी प्रगति शर्मा ने 13 राज्यों के खिलाड़ियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश को प्लेयर ऑफ द अवार्ड दिलाया। कु. प्रगति शर्मा ने सी-1, 1000 मी. में स्वर्ण पदक, सी-4, 500 मी. में स्वर्ण पदक तथा सी-4, 200 मी. में रजत पदक प्राप्त किए। वहीं भूमिका राय ने सी-4, 1000 मी. में रजत पदक तथा सी-2, 500 मी. में रजत पदक प्राप्त किया। कु. भूमिका राय ने प्रगति शर्मा के खेल से प्रेरित होकर वर्ष 2025 के टैलेंट सर्च के प्रथम चरण के बाद सागर वाटर स्पोर्ट्स में आकाश तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर सहभागिता की तथा राज्य अकादमी में प्रवेश प्राप्त किया। कु. प्रगति शर्मा एवं भूमिका राय पूर्व में खेल परिसर स्थित वॉलीबॉल प्रशिक्षण केन्द्र में श्रीमती सीमा चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। इनकी इस उपलब्धि पर सागर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती शर्मिला डावर तथा सभी प्रशिक्षकों प्रेमनेती राय, श्रीमती संगीता सिंह,मंगल सिंह यादव, श्यामलाल पाल,उमेशचन्द्र मौर्य,नफीस खान आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।