रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो बाघ सक्रिय, घटनाओं में अलग-अलग बाघ शामिल अलग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के मोहली परिक्षेत्र में दिनांक 05 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान दो वनकर्मियों के निकट आने पर एक बाघ द्वारा उन पर हमला कर दिया गया था। इस घटना में श्रमिक बाबूलाल रैकवार के पैर में गहरी चोट आई थी। घटना के बाद बाघ की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास हाथियों से सघन गश्त की गई। आज 07 जुलाई को प्रातः गश्त के दौरान महावत को घटनास्थल के समीप एक बाघ शावक दिखाई दिया। नवंबर 2025 में कैमरा ट्रैपिंग में भी इस बाघ शावक की तस्वीर आई थी, तब उसकी आयु 9 से 12 माह अनुमानित की गई थी। वर्तमान में इसकी आयु लगभग 15 से 18 माह है। वनकर्मियों के बयान और पंजों के आकार के आधार पर संभावना है कि यह वही शावक है जिसने वनकर्मी को घायल किया था। कुछ दिन पहले पटना मोहली गांव में भी एक बाघ द्वारा ग्रामीण को घायल किए जाने की घटना हुई थी। कुछ लोगों द्वारा भ्रामक रूप से दोनों घटनाओं में एक ही बाघ होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अखिल भारतीय बाघ गणना 2025 के दौरान लिए गए फोटोग्राफ्स से दोनों बाघ अलग-अलग होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि रिजर्व क्षेत्र में दो अलग-अलग बाघ सक्रिय हैं और वन्यजीव सुरक्षा तथा स्थानीय निवासियों की सुरक्षा को लेकर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।