Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आज। बुद्धवार प्रदेश के लाखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को एक बड़ा ऐतिहासिक उपहार दिया है। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 15 शिक्षकों को ‘कैशलेस हेल्थ कार्ड’ सौंपकर इस कल्याणकारी योजना का पूरे प्रदेश में शंखनाद किया। आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू हुई इस योजना से अब उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की संजीवनी मिल सकेगी।

08 Jul 2026, 08:17 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
c617883b8f2cdef58dea4fe34716c77f28d9c84889eddf748abfea21295eb181.0

वाराणसी, न्यूज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से आज। बुद्धवार प्रदेश के लाखों शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को एक बड़ा ऐतिहासिक उपहार दिया है। वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी ने शिक्षकों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का भव्य शुभारंभ किया।

 

 

 

वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल (टीएफसी) में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से 15 शिक्षकों को ‘कैशलेस हेल्थ कार्ड’ सौंपकर इस कल्याणकारी योजना का पूरे प्रदेश में शंखनाद किया। आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू हुई इस योजना से अब उत्तर प्रदेश के करीब 12 लाख शिक्षकों और उनके आश्रित परिजनों को हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की संजीवनी मिल सकेगी।नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्रों और रसोइयों को भी सामाजिक सुरक्षा

 

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत इसकी सर्वसमावेशी सोच है। वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने इस योजना में सामाजिक सुरक्षा और समानता का विशेष ख्याल रखा है। इस ‘चिकित्सकीय कवच’ का लाभ केवल नियमित शिक्षकों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बेसिक शिक्षा विभाग के रीढ़ माने जाने वाले शिक्षामित्र, अनुदेशक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीवीबी) के स्टाफ और विद्यालयों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को भी इस सुरक्षा घेरे में शामिल किया गया है। अब बीमारी के वक्त इन सभी कर्मियों को इलाज के भारी-भरकम खर्च की चिंता से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में सीधे पहुंचे पैसे

 

शिक्षकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की सौगात देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खातों में सीधे धनराशि हस्तांतरित की। इस बजट से स्कूली बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर और स्कूल बैग जैसी जरूरी सामग्रियां खरीदी जा सकेंगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बड़ी राहत मिलेगीकार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के 10 लाख से अधिक शिक्षकों और संविदा कर्मियों की दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। 

 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ‘स्वच्छ एवं हरित विद्यालयों’ के 12 प्रधानाचार्यों को मंच से सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। 

 

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी भी मौजूद रहीं और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में आ रहे इन क्रांतिकारी बदलावों को सराहा।

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!