ननि की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ यादव से मिले विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, कर्मचारियों के हित में विशेष अनुदान की मांग
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में सौजन्य भेंट कर सागर नगर निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति एवं कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी उपस्थित रहे। मुलाकात के दौरान विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान समय में सागर नगर निगम की वित्तीय स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर विभिन्न मदों में की जा रही वित्तीय कटौती के कारण नगर निगम को अपेक्षित आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही है, जिससे नगर निगम के नियमित कार्यों के संचालन के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वेतन में हो रही देरी के कारण कर्मचारी वर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है। विधायक जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि नगर निगम की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा की जा रही कटौतियों पर पुनर्विचार किया जाए अथवा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विशेष अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जा सके और नगर निगम का कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन द्वारा रखे गए विषय को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।