Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहडोल अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर ने तीन बाइक सवारों को कुचला एक युवक की मौत दो घायल भीड़ ने ट्रेक्टर इंजन को किया आग के हवाले

09 Jul 2026, 10:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

Screenshot 20260708 214350शहडोल/ जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अवैध रेत के परिवहन के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाथर मोड़ के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई दो घायल बताए जा रहे है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। परिजनों ने मुआवजे और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया  भीड़  इतना ज्यादा आक्रोश शित था की ट्रेक्टर इंजन को आग के हवाले कर।।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 42 वर्षीय शंकर साहू पिता मोहन साहू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में धौनहा नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर उसका परिवहन किया जा रहा था। इसी दौरान पाथर मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार शंकर साहू को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शंकर साहू की पत्नी व अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में पलट गई। कुछ ही देर में मौके पर सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों ने उचित मुआवजा देने और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों के विरोध के चलते पुलिस काफी देर तक शव को अपने कब्जे में नहीं ले सकी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, ताकि स्थिति सामान्य हो सके।

इधर, स्थानीय स्तर पर क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन जारी रहने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों ने गोहपारू थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर खनन माफिया से सांठगांठ होने का आरोप लगाया है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई बयान सामने नहीं आया है।

थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ब्यूरो रिपोर्ट,कमलेश सिंह उइके वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज ब्यूरो चीफ शहडोल
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!