पर्यावरण के संरक्षण एवं हरित कटनी की दिशा में नगर निगम का पौधा रोपण अभियान संपन्न
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कटनी
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित शहर के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर निगम कटनी द्वारा मंगलवार को महाराणा प्रताप वार्ड अंतर्गत झिंझरी तालाब के आसपास पौधरोपण अभियान संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का रोपण कर हरित वातावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक तथा क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य तुलसा गुलाब बेन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बरगद, कदंब सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का भी आधार हैं। प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण के साथ-साथ उसकी नियमित देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी एवं सुभाष साहू, पार्षद शशिकांत तिवारी, समाजसेवी राजू शर्मा, उपयंत्री मोना करेरा सहित नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधरोपण कर धरा को हरा भरा बनाने हेतु अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
निगम प्रशासन ने बताया कि शहर में हरित क्षेत्र के विस्तार एवं जल स्रोतों के आसपास प्राकृतिक वातावरण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा। झिंझरी तालाब परिसर में लगाए गए पौधे भविष्य में क्षेत्र की हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ जैव विविधता के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को भी मजबूती प्रदान करेंगे।
कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा
नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।