Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत।

09 Jul 2026, 08:52 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM
IMG 20260709 084643
जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला 

 

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 272 करोड़ की यूनिट की सौगात, बदल जाएगी एमपी की सूरत

धार के पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की यूनिट का भूमि-पूजन

इंडस्ट्रियल बेल्ट में औद्योगिक विकास का ग्रोथ इंजन बना धार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ नए भारत का निर्माण

भोपाल/धार।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लियुगोंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की 272 करोड़ की नई यूनिट का भूमि-पूजन किया। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजा भोज के इस परिक्षेत्र में अहम उद्योग स्थापित होने जा रहा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इंडस्ट्रियल बेल्ट में धार औद्योगिक विकास का ग्रोथ इंजन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धार की भुजाएं मजबूत हुईं। बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने 6 लाख से ज्यादा किसानों के लिए वस्त्र उद्योग का बहुत बड़ा पार्क यहां लोकार्पित किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज पर जितनी कृपा मां सरस्वती की थी, उतना ही आशीर्वाद मां लक्ष्मी ने उन्हें दिया था। राजा भोज के कार्यों से मालवा के साथ-साथ पूरा देश गौरवांवित होता है। आज 272 करोड़ की नई यूनिट का लोकार्पण हुआ है। यह इकाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड’ के संकल्प को पूरा करने के लिए रफ्तार से चलेगी। मैं लियुगोंग ग्रुप को बधाई देता हूं, जिनकी वजह से विकास का नया अध्याय लिखा जाएगा। हमने बीता वर्ष उद्योग वर्ष के नाम से मनाया। पहली बार ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट (जीआईएस) राजधानी में आयोजित की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। उस वक्त हमारे विरोधी दल ने उसका मजाक बनाया था। विरोधी नेता बोले जीआईएस करा रहे हो, उसके क्या होगा, क्या मिल जाएगा। लेकिन, वो भूल गए कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अब भारत बदल गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मध्यप्रदेश भी एक अलग दौर में पहुंचा है। जब हमने जीआईएस का हिसाब-किताब किया तो हमारे पास 30 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव थे। ये प्रस्ताव विरोधी दलों के लिए एक जवाब था। दस लाख करोड़ से ज्यादा के काम आज धरातल पर उतर चुके हैं। यह हमारी सरकार का काम करने का विजन और तरीका है।

*भारत में सबसे ज्यादा संभावनाएं*

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश पूरी क्षमता के साथ तेज गति से बढ़ रहा है। आज यही वजह है कि पिछले 6 महीने में यानी 1 जनवरी से 30 जून तक 76 हजार 862 करोड़ रुपये से अधिक के नए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इससे 82 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। अकेले नर्मदापुरम को 11 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मिले। 10 हजार करोड़ से ज्यादा का विदेशी निवेश मध्यप्रदेश को मिला है। ये उन लोगों को जवाब है जो जीआईएस पर सवाल उठा रहे थे और कह रहे थे कि अलग-अलग दौरे करने से क्या मिला। आज ऐसा कोई देश नहीं, जो भारत में निवेश नहीं करना चाहता। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 1956 से लेकर कई वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन उसने इतने सालों में भी वो काम नहीं किया, जो हमने पिछले 6 महीने में कर लिया। पिछले दस दिनों में तो ऐसा लगा जैसे निवेश की बारिश हो गई, झड़ी लग गई। हमारे ऊपर बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। जब परमात्मा प्रसन्न होता है तो प्रकृति भी आशीर्वाद देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अद्भुत समय चल रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत सबसे ज्यादा युवा देश है। हमारे देश में सब तरह की संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश कदम से कदम मिलाकर उन सभी संभावनाओं पर काम कर रहा है, जिसकी आज दरकार है।

*हमारी सरकार जो कहती है वो करती है*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अगर में बीते दस दिन की बात करूं तो आज यहां यानी 8 जुलाई को 272 करोड़ के भव्य प्लांट का उद्घाटन हुआ है। 6 जुलाई को सतगढ़ी में 150 करोड़ की लागत से बनने वाले ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क’ का भूमिपूजन किया गया। 5 जुलाई को शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से ‘अडाणी डिफेंस यूनिट’ का भूमिपूजन हुआ। 30 जून को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में पेप्सिको की अत्याधुनिक 1250 करोड़ की विनिर्माण इकाई का शुभारंभ हुआ। किसान की आय दोगुनी करने के लिए यह कदम अहम है। 29 जून को नीमच में 1 हजार 554 करोड़ की लागत से 38 नई औद्योगिक इकाइयों की सौगात देकर हमारी सरकार ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। एमएसएमई सेक्टर को 585 करोड़ से अधिक, स्टार्टअप्स और बड़े उद्योगों को 1 हजार 274 करोड़ की प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार केवल घोषणाएं करने वाली सरकार नहीं है, यह काम को धरातल पर उतारने वाली सरकार है। लियुगोंग कंपनी भी नए कीर्तिमान बनाएगी। अभी तक यह कंपनी 3250 मशीन बनाती थी, लेकिन अब इस नए प्लांट के साथ यह क्षमता 7 हजार 500 हो जाएगी।

*मेक इन इंडिया पर फोकस*

लियूगोंग इंडिया के ग्लोबल वाइस चेयरमैन ल्यू गोवेन ने कहा कि हमारे लिए यह बड़ा ही सौभाग्यशाली दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में लियुगोंग इंडिया लिमिटेड के नए विनिर्माण संयंत्र की नींव रखी है। कंपनी का नया प्लांट स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। साथ ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी गति देगा। साथ ही रिसर्च और मशीनरी निर्माण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। लियूगोंग इंडिया के वरुण विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास की धारा तेज गति से आगे बढ़ रही है। लियुगोंग इंडिया कंपनी ने वर्ष 2009 में पहला प्रोडक्शन किया था। आज हमारी कंपनी बेहतर भविष्य के लिए निर्माण उपकरण तैयार कर रही है। कंपनी मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के उद्देश्य में सहयोग प्रदान कर रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!