Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध बीज विक्रय पर कृषि विभाग की कार्यवाही, एफआईआर दर्ज

09 Jul 2026, 10:12 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3591919933610347630

FB IMG 5888159626687406547सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में कृषि आदानों में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग खुरई ने खिमलासा में अवैध बीज विक्रय पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। विगत दिवस खिमलासा के किसानों ने लिखित शिकायती आवेदन में बताया कि शांति ऑटो पार्ट्स दुकान के संचालक बाहुबली जैन/संते जैन (सराफ) द्वारा अवैध रूप से सोयाबीन बीज बेचा जा रहा है। किसानों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के अधिकारी खिमलासा स्थित विक्रय स्थान पर पहुंचे,कृषि व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने खिमलासा स्थित बाहुबली जैन के शांति ऑटो पार्ट्स दुकान में अवैध रूप से सोयाबीन बीज विक्रय होने की शिकायत के संबंध में निरीक्षण किया। बाहुबली जैन के पास बीज विक्रय के संबंध में वैध दस्तावेज, बीज लाइसेंस नहीं पाए गए। टीम को गोदाम से 30-40 किलो क्षमता की बीज अंकित हुई खाली बोरी भी प्राप्त हुई साथ ही जगह जगह सोयाबीन के बिखरे दाने पाए जाने पर टीम ने सोयाबीन बीज विक्रय होने की पुष्टि की। तत्संबंध में मौके पर ही स्थल पंचनामा तैयार किया गया। मौके पर उपस्थित 16 किसानों ने बाहुबली जैन से बीज खरीदने की पुष्टि की। कुछ किसानों ने ऑनलाइन लाइन भुगतान के स्क्रीनशॉट व पावती प्रस्तुत की। बाहुबली जैन ने भी किसानों को सोयाबीन विक्रय करने की बात स्वीकार की। शिकायतकर्ता व उपस्थित अन्य किसानों ने निरीक्षण टीम को बताया कि बाहुबली जैन द्वारा जेएस 2303 ,एम 85 , पीएस 1569 प्रजाति के नाम से सोयाबीन का बीज 10000 से 12000 रुपए प्रति कुंतल कीमत पर किसानों को 25 जून से 1 जुलाई तक विक्रय किया गया था। सोयाबीन की बुवाई के 6-7 दिन पश्चात भी बीज के अंकुरित ना होने पर किसानों ने कृषि विभाग खुरई में शिकायत की थी। विस्तृत जांच के पश्चात बिना वैध लायसेंस के अवैध तरीके से सोयाबीन को पैक बोरियों में बीज के रूप में विक्रय करने पर बाहुबली जैन े/व संते जैन (सराफ) के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस)2023 की धारा 318/4, आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं बीज नियंत्रण आदेश के अंतर्गत खिमलासा थाना में एफआईआर दर्ज की गई। उपसंचालक कृषि राजेश त्रिपाठी ने किसानों से अपील की है कि वैध बीज लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही पक्का बिल प्राप्त बीज खरीदें तथा अंकुरण परीक्षण के पश्चात ही बुआई करें। अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग को तुरंत सूचना दें। कृषि आदानों में अनियमितता पाए जाने पर भविष्य में भी इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी ताकि अवैध व्यापार पर अंकुश लगाकर किसानों के हितों का संरक्षण हो सके। कार्रवाई में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जय दत्त शर्मा, थाना प्रभारी खिमलासा राधेश्याम पटेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजू चौहान ,कृषि विस्तार अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह व महेंद्र जाटव, थाना खिमलासा से आरक्षक चंद्रशेखर, आरक्षक गौरव व आरक्षक मलखान उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!