अवैध सम्बन्ध बना कत्ल की वजह, पत्नी ने प्रेमी और साथी संग रची हत्या की साजिश, जंगल में मिली पति की लाश, तीन गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * छतरपुर जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। इस मामले ने रिश्तों के विश्वास को झकझोर कर रख दिया, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। घटना की शुरुआत 1 जुलाई को हुई, जब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम नारायणपुरा निवासी संजय मिश्रा के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। किशनगढ़ थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों और अमानगंज रोड के जंगल में लगातार सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में एक शव मिला, जिसकी पहचान संजय मिश्रा के रूप में हुई। घटनास्थल से उसकी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्य, तकनीकी प्रमाण और मोबाइल कॉल डिटेल्स ने पूरे मामले की परतें खोल दीं।
विवेचना में सामने आया कि संजय मिश्रा की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी अनीता ने अपने साथी विनोद यादव और उसके सहयोगी सतीश यादव के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आपसी संबंधों और पूर्व नियोजित साजिश की भूमिका सामने आई है। फिलहाल तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग इस वारदात को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।