Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

*भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण*

17 Jul 2026, 05:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

*प्रेस विज्ञप्ति*
*प्रेस विज्ञप्ति*

*भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*जल निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील*

*हरिद्वार, 09 जुलाई, 2026*

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल स्थित गुरुबख्श विहार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, वहां आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल जल निकासी की कार्रवाई की जाए तथा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जाए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, श्रद्धालुओं एवं विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें तथा अनावश्यक रूप से गंगा घाटों एवं नदी किनारों की ओर न जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लगातार जागरूक किया जाए और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, जल निगम के सहायक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
*भारी बारिश के चलते विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण*

*जल निकासी के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील*

*हरिद्वार, 09 जुलाई, 2026*

जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल स्थित गुरुबख्श विहार तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव वाले क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी की निकासी का कार्य तत्काल प्रभाव से कराया , ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, वहां आवश्यकता अनुसार ट्रैफिक डायवर्ट किया जाए, जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क एवं अलर्ट रहने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की सूचना मिलते ही तत्काल जल निकासी की कार्रवाई की जाए तथा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जाए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों, श्रद्धालुओं एवं विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों से अपील की कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें तथा अनावश्यक रूप से गंगा घाटों एवं नदी किनारों की ओर न जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों को लगातार जागरूक किया जाए और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, यातायात निरीक्षक संदीप नेगी, जल निगम के सहायक अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!