A2Z सभी खबर सभी जिले की
महंत के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन |
09 Jul 2026, 06:36 PM • Vande Bharat Live TV News

जावरा—-कन्हैया लाल पिता मोहनलाल धाकड़ निवासी ग्राम शेरपुर खुर्द आलोट जिला रतलाम द्वारा ऑनलाइन ठगी व छल कपट कर जाल साजी करने पर आवेदक महंत जितेंद्र दास निवासी ग्राम बोरदा तहसील जावरा जिला रतलाम ने आवेदन में बताया कि मैं श्री जय सिद्ध वीर हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा, थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा तहसील जावरा जिला रतलाम पर पूजा अर्चना करीब 15 वर्षों से कर रहा हूं । मंदिर के दर्शन के लिए कन्हैया लाल पिता मोहनलाल निवासी शेरपुर खुर्द तहसील आलोट जिला रतलाम आया करता था और हमेशा बालाजी हनुमान मंदिर ग्राम बोरदा तहसील जावरा के विकास की बात करता था और और मुझे प्रभावित करने के लिए मंदिर के सभी धार्मिक आयोजन में अपनी भूमिका का निर्वाह करता व मेरी सभी बातों में हां मैं हां कर मिलाया करता था । लगातार हनुमान मंदिर में आने के कारण मैंने उस पर विश्वास किया और वह मेरी हर बात पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए धार्मिक आयोजन में सहयोग करता रहा है । कन्हैया लाल ने मुझे कहा कि बालाजी हनुमान मंदिर के पास एक कीमती जमीन पड़ी है जिस पर तीन मंजिल में विकास कार्य करेंगे । तो मैंने अपनी सहमति प्रदान कर दी तो इसने मुझे कहा कि धनराशि इकट्ठा करना है इसलिए आपको दान दक्षिणा में प्राप्त हो वह मुझे देते रहें जितना पैसा आप देंगे उसके बाद सारा पेमेंट मै अपनी जेब से लगा दूंगा मेरे पास बहुत जमीन जायदाद है| मैने प्रभावित हो कर इसे ऑनलाइन पेमेंट देना शुरू कर दिया ताकि शेष राशि यह शामिल कर मंदिर की जमीन खरीद लेगा लेकिन इसने ऐसा नहीं किया। जब ग्राम बोरदा में हनुमान मंदिर की जमीन खरीदने का मौका आया तो मैंने उसको दिया पैसा मांगा अनेक बार मोबाइल लगाया लेकिन मोबाइल रिसीव नहीं कर रहा है । हनुमान मंदिर से जुड़े अन्य भक्तों ने भी मोबाइल पर संपर्क करना चाहा लेकिन सभी के मोबाइल नंबर से कन्हैयालाल का मोबाइल बंद आ रहा है । इस प्रकार कन्हैयालाल पिता मोहनलाल ने मेरे साथ दो बैंक के माध्यम से ऑनलाइन ठगी एवं दुर्भावना पूर्वक जालसाजी कर कूट रचित अपराध किया है इसलिए आरोपी के खिलाफ सख्त दंडात्मक करवाई कर मुझे मेरा पेमेंट दिलाने का अनुरोध किया गया| शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक रतलाम व जावरा विधायक डॉक्टर राजेंद्र पांडेय को भेजी गई है |
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।





