Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपहण कर जानलेवा हमला करने वाले फरार 5-5 हजार के दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

09 Jul 2026, 08:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260709 200927सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में थाना गोपालगंज पुलिस ने अपहरण कर जानलेवा हमला करने के चर्चित मामले में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना गोपालगंज के अपराध क्रमांक 291/2026 में धारा 140(1), 191(3), 296(ए), 115(2), 118(1), 61(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है। घटना दिनांक 25 जून 2026 की है, जब फरियादी बिट्टू उर्फ गजानंद प्रजापति केन्द्रीय जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर निकला था। आरोप है कि पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर फरियादी का पीछा किया, उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए तथा सुनसान स्थान पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार हेतु बीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उसकी रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश जारी रखी गई। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम को सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी जबलपुर में छिपे हुए हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा जबलपुर में दबिश देकर अंकित मिश्रा,अतुल मिश्रा तथा उन्हें आश्रय देने वाले कार्तिक दुबे को अभिरक्षा में लिया गया। तीनों को विधिवत अभिरक्षा में लेकर सागर लाया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अंकित मिश्रा के विरुद्ध 03 एवं अतुल मिश्रा के विरुद्ध 05 पूर्व से भी आपराधिक रिकॉर्ड दर्ज हैं,जिनका विस्तृत सत्यापन किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपी अंकित मिश्रा एवं अतुल मिश्रा की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा दोनों आरोपियों पर ₹5,000-₹5,000 का नगद इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी 1. अंकित मिश्रा पिता मनोहर मिश्रा उम्र 37 वर्ष निवासी शनिचरी चौकी के पास थाना गोपालगंज 2. अतुल मिश्रा पिता मनोहर मिश्रा उम्र 34 वर्ष निवासी शनिचरी चौकी के पास थाना गोपालगंज 3. कार्तिक दुबे पिता स्व महेश दुबे उम्र 30 साल निवासी रानीताल के पास थाना लार्डगंज जबलपुर (आश्रयदाता) थाना गोपालगंज पुलिस की इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से गंभीर अपराध में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, उपनिरीक्षक नीरज जैन, सहायक उपनिरीक्षक,धर्मसिंह मरावी, आरक्षकआषिशप्रदीप,मनीष सहित थाना गोपालगंज एवं पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!