धान रोपाई के बीच सिद्धार्थनगर में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में धान की रोपाई के बीच किसानों को उर्वरकों की कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी और एसएसपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। किसानों से अपील की गई है कि वे खतौनी, फार्मर रजिस्ट्री या सहकारी समिति की सदस्यता पासबुक के आधार पर अधिकृत उर्वरक केंद्रों से ही खाद खरीदें। वहीं उर्वरक विक्रेताओं को पीओएस मशीन के माध्यम से ही बिक्री करने, निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने और गैर-अनुदानित उत्पादों की टैगिंग न करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कृषि अधिकारी रवि शंकर पाण्डेय ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वर्तमान में धान की रोपाई तेजी से चल रही है, जिसके चलते फास्फेटिक उर्वरकों की मांग बढ़ी है। जनपद में करीब 37,621 मीट्रिक टन यूरिया, 7,895 मीट्रिक टन डीएपी, 8,154 मीट्रिक टन एनपीके, 666 मीट्रिक टन एमओपी तथा 22,034 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि एनपीके, टीएसपी और एसएसपी जैसे फास्फेटिक उर्वरकों में फास्फोरस और सल्फर होता है, जो पौधों की जड़ों को मजबूत बनाने और फसल की बेहतर बढ़वार में सहायक है। कृषि विभाग ने सभी सहकारी समितियों और निजी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि किसानों की आवश्यकता के अनुसार पीओएस मशीन से ही खाद का वितरण करें, वितरण रजिस्टर में सभी विवरण दर्ज करें और किसी भी स्थिति में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत न वसूलें। यदि कोई विक्रेता कालाबाजारी, ओवररेटिंग या गैर-अनुदानित उत्पादों की जबरन टैगिंग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।