सिद्धार्थनगर में मेडिकल स्टोरों पर बड़ी कार्रवाई
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर में नकली और संदिग्ध दवाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक ने एसएसबी के साथ अलीगढ़वा और बढ़नी क्षेत्र के मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री तत्काल प्रभाव से रोक दी गई, जबकि पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीगढ़वा स्थित डॉक्टर खान मेडिकल स्टोर पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 22 (1) (d) के तहत दवाओं के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई। इस संबंध में कपिलवस्तु थाना प्रभारी को भी सूचना दी गई।
इसके बाद सोना मेडिकल स्टोर, अलीगढ़वा बाजार से दो संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बढ़नी के लोहिया नगर स्थित शशी फार्मा का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहां से तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए। मौके पर दवा बिक्री पर रोक लगाते हुए प्रतिष्ठान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति सहायक आयुक्त (औषधि), बस्ती मंडल को भेज दी गई है।
औषधि विभाग का कहना है कि जनपद में नकली और मानकविहीन दवाओं के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।