Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कठदहा चेकडैम मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही दो पर गिरी गाज।

10 Jul 2026, 08:39 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

FB IMG 1783423577864 1

 

सिंगरौली: कठदहा चेकडैम मामले में कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही दो पर गिरी गाज।

कलेक्टर के निर्देश पर सचिव निलंबित उपयंत्री की सेवा समाप्ति और सरपंच को पद से हटाने का नोटिस

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल के कड़े रुख और निर्देशों के बाद जिला प्रशासन द्वारा शासकीय कार्यों में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता के खिलाफ एक बड़ी दंडात्मक कार्यवाही की गई है। जनपद पंचायत देवसर के ग्राम पंचायत कठदहा में 15वें वित्त मद से निर्मित चेकडैम के पहली ही बारिश में ध्वस्त होने के मामले को कलेक्टर ने बेहद गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर त्वरित कदम उठाते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे ने जहां संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने पर सरपंच को पद से हटाने और उपयंत्री को संविदा सेवा से पृथक करने के संबंध में कड़े कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

यह पूरी कार्यवाही कलेक्टर गौरव बैनल के सख्त निर्देशों के बाद धरातल पर उतरी है। ग्राम पंचायत कठदहा के घघिया नाला से बने इस चेकडैम को निर्माण एजेंसी द्वारा महज 15 दिन पहले ही पूर्ण घोषित किया गया था लेकिन पहली ही बारिश में यह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कलेक्टर के निर्देश पर कराई गई तकनीकी जांच में सामने आया कि चेकडैम की नींव मानक के विपरीत 1.00 मीटर से भी कम गहरी थी, ग्रेविटी डैम होने के बावजूद इसमें किसी भी प्रकार के लोहे  का उपयोग नहीं किया गया था और डाउन स्ट्रीम साइड स्लोप भी निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं बनाया गया था।जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उपयंत्री द्वारा कार्य का कोई मूल्यांकन नहीं किया गया था,फिर भी सरपंच और सचिव द्वारा राशि अनाधिकृत रूप से आहरित कर ली गई, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता और शासकीय राशि के दुर्विनियोजन की श्रेणी में आता है। इस मामले में कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही और गंभीर वित्तीय अनियमितता का प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे ने मध्य प्रदेश पंचायत सेवा नियम 2011 के तहत सचिव  बिहारीलाल साकेत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत देवसर नियत किया गया है। इसके साथ ही तकनीकी पर्यवेक्षण और ले-आउट के पश्चात सतत निगरानी न रखने के गंभीर कृत्य पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कलेक्टर गौरव बैनल ने उपयंत्री सतीष पटेल को संविदा शर्तों के उल्लंघन के तहत नोटिस जारी कर संविदा सेवा समाप्ति पद से पृथक करने का जवाब मांगा है। वहीं, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत कठदहा के सरपंच  दिलशरण सिंह को मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के उप नियम (क) (ख) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी कर सरपंच पद से पृथक (पदमुक्त) करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। सभी दोषियों को 13 जुलाई, 2026 को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने का अंतिम अवसर दिया गया है, अन्यथा अनुपस्थिति की दशा में एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद
Sagar21 Sep

जीजा से हुआ इश्क और साली ने अपनी बहन की कर दी हत्या, अपराधी बहन को उम्रकैद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद में धर्म-संस्कारों की गूंज, 45 आगम एकासन तप का भव्य पारणोत्सव तपस्वियों का हुआ बहुमान; भगवान के रथ दर्शन के लिए उमड़ा धर्मप्रेमी समाज
मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
Ratlam21 Sep

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने पंडित श्रीराम शर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में देखा छात्रों की गूंज का सीधा प्रसारण

मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…

पूरी खबर पढ़ें →
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण
Mandla21 Sep

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय मोहगांव में देखा गया छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण

मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…

पूरी खबर पढ़ें →
गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बिरसिंहपुर में विहिप-बजरंग दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 17 दिसंबर को भोपाल में होने वाले तृतीय चरण के आंदोलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
error: Content is protected !!