महामंडलेश्वर पद सनातन धर्म की सेवा, त्याग और आध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


ध्यात्मिक नेतृत्व का सर्वोच्च सम्मान श्री महंत रवींद्र पुरी महाराजहरिद्वार, वरिष्ठ पत्रकार विजय कुमार बंसल। पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े में आध्यात्मिक गरिमा और वैदिक परंपराओं के मध्य आयोजित एक दिव्य समारोह में श्री गोपालानंद भारती जी महाराज को महामंडलेश्वर पद पर विभूषित किए जाने का प्रमाण-पत्र अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव, प्रातः स्मरणीय परम पूज्य श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने अपने करकमलों से प्रदान किया। इस अवसर पर संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने नव नियुक्त महामंडलेश्वर का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं अर्पित कीं।समारोह को संबोधित करते हुए श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर का पद केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि सनातन धर्म, राष्ट्र, संस्कृति और मानवता की सेवा का महान दायित्व है। इस पद पर वही संत प्रतिष्ठित होता है जिसने अपने तप, त्याग, साधना, शास्त्रज्ञान और लोककल्याण के कार्यों से समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया हो।उन्होंने कहा कि महामंडलेश्वर समाज को धर्म, अध्यात्म, संस्कार और सदाचार की दिशा प्रदान करने वाले प्रकाश स्तंभ होते हैं। उनका जीवन स्वयं एक आदर्श बनकर जनमानस को सत्य, सेवा, संयम और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सनातन संस्कृति की रक्षा, धर्म का प्रचार-प्रसार तथा युवा पीढ़ी को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ना प्रत्येक महामंडलेश्वर का प्रमुख दायित्व है।
श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज ने श्री गोपालानंद भारती जी महाराज को शुभाशीष देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपनी साधना, विद्वता और सेवाभाव से पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े की गौरवशाली परंपराओं को और अधिक समृद्ध करेंगे तथा देश-विदेश में सनातन धर्म की पताका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
समारोह का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, संतों के आशीर्वचन और आध्यात्मिक उल्लास से भक्तिमय बना रहा। उपस्थित संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं ने नव नियुक्त महामंडलेश्वर का पुष्पमालाओं से अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल आध्यात्मिक दायित्वों की सफल एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।