Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

दिग्घी तालाव के सौन्दर्यकरण कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया, विधान परिषद कुमुद वर्मा, उप नगर आयुक्त नगर निगम गया सहित अन्य पदाधिकारियों ने कल संध्या में दिग्घी तालाव के संपूर्ण क्षेत्र का घुम घूम कर निरीक्षण किया l

14 Jul 2026, 12:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 WA0165

गया, 14 जुलाई 2026, दिग्घी तालाब को सौंदर्यकरण कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर, माननीय बिहार विधान परिषद श्रीमती कुमुद वर्मा, उप नगर आयुक्त गया नगर निगम सहित अन्य पदाधिकारियों ने कल संध्या में दिग्घी तालाब के संपूर्ण क्षेत्र का घूम घूम कर निरीक्षण किया।
उक्त तालाब का सौंदर्यकरण नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम (NCAP) फंड से किया जा रहा है। तालाब से चारो ओर अच्छे से साफ सफाई करवाने का निर्देश उप नगर आयुक्त को दिया गया। तालाब के बीच बने में बने गोलंबर तक आने जाने/ घूमने के लिये ब्रिज बनाया जाना है। ज़िला पदाधिकारी ने कहा कि ब्रिज की चौड़ाई पर्याप्त रखी जाए। तालाब के जमीन में जहां कही भी अतिक्रमण है, उसको चिन्हित कर अतिक्रमण हटवाए।
तालाब के किनारे जहां से भी नाला का पानी तालाब में प्रवाहित हो रहा है, उसको चिन्हित कर, नाला के पानी को डाइवर्ट करवाते हुए बड़े नालो से जोड़ने का निर्देश दिए हैं, ताकि तालाब का पानी प्रदूषित नही हो सके।
उन्होंने नगर निगम के अभियंता को निर्देश दिए हैं कि तालाब के साइड वॉल को ऊँचा करवाये। साथ ही तालाब से सटे परिधि में बने दुकानों का भौतिक जांच करवाएं, किनके नाम पर दुकान आवंटित है और कौन संचालित कर रहे हैं।
तालाब से चारो ओर लगे लाइट को पूरी तरह चालू करवाये, ताकि आम जनता तालाब में सुबह और शाम को टहल सके। जो भी लाइट बंद है या डार्क स्पॉट है, उन स्थानों पर अतिरिक्त रौशनी की व्यवस्था करवाये।
ज़िला पदाधिकारी ने बताया कि आज दिग्घी तालाब के पृरे परिषर का घूम कर निरीक्षण किया गया है, दिग्घी तालाब का सौन्दर्यकरण NCAP फण्ड से करवाया जा रहा है। जल्द ही कार्य पूर्ण कर ली जाएगी। नगर निगम के पदाधिकारियों एवं संवेदक को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कमियां है, उसको तत्काल समाधान करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण करवाया जाए।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!