Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नया राशन कार्ड निर्गत करने के संबंध में मा. मुख्यमंत्री बिहार सरकार के घोषणा के आलोक में आज जिलाधिकारी गया ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी एमओ, एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक किया l

14 Jul 2026, 06:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 WA0379

गया, 14 जुलाई 2026, नया राशन कार्ड निर्गत करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के घोषणा के आलोक में आज जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी एमओ एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ बैठक किया। उक्त बैठक में नये राशन कार्ड का निर्माण कैम्प मोड में करने हेतु लक्ष्य एवं निदेश दिया गया। विदित है कि विभाग द्वारा पूर्व में संचालित आर.सी. ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पोर्टल को बंद कर भारत सरकार के SMART – PDS के RCMS Module को लागू कर दिया गया है। अब राशन कार्ड से संबंधित सभी नए आवेदन एवं उनका निष्पादन इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
उक्त बैठक में गया जिला को नया राशन कार्ड निर्गमन हेतु कुल लक्ष्य 38400 तथा प्रत्येक दिन का लक्ष्य 1280 निर्धारित किया गया है। कुल लक्ष्य को दिनांक 13.08.2026 तक पूरा करने का निदेश दिया गया।
बैठक में सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को कैम्प मोड में काम करते हुए इस कार्य को ससमय पूर्ण करने हेतु विस्तृत निदेश दिया गया। सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर पात्र परिवारों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा आवेदनों का नियमानुसार जाँच कर निष्पादन करते हुए निर्धारित दैनिक लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करेंगे। इस अभियान की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने हेतु अनुमण्डल पदाधिाकारियों को भी निदेशित किया गया।
साथ ही ज़िला पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील किया है कि जो पात्र परिवार अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उक्त शिविर में अथवा अपने प्रखण्ड कार्यालय में आवेदन दे सकते है अथवा ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!