Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त समाज विषय पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन l

14 Jul 2026, 06:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260714 WA0589

प्रेस विज्ञप्ति

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” विषय पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

गया, 14 जुलाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत गौतम बुद्ध महिला कॉलेज, गया में “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” विषय पर संगोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं परिषद् कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अम्बरी परवीन, गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या प्रो. सगुफ्ता परवीन, एनसीसी प्रभारी डॉ. प्रियदर्शनी, दक्षिण बिहार प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह तथा विभाग छात्रा प्रमुख कौशकी कुमारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

संगोष्ठी के दौरान महिला स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, आत्मरक्षा, आत्मनिर्भरता तथा विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, संस्कार, नारी सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति का प्रभावी संदेश भी प्रस्तुत किया गया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की।

मुख्य वक्ता डॉ. अम्बरी परवीन ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसकी महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, स्वच्छ जीवनशैली तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। उन्होंने युवतियों से आत्मनिर्भर बनने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की वाहक बनने का आह्वान किया।

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या प्रो. सगुफ्ता परवीन ने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का संस्थान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, चरित्र एवं नेतृत्व क्षमता के निर्माण का केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् द्वारा आयोजित ऐसे कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए परिषद् के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ दीं।

दक्षिण बिहार प्रांत छात्रा प्रमुख प्रिया सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् स्थापना काल से ही छात्राओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि “स्वस्थ नारी, सशक्त समाज” केवल एक विषय नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का आधार है। जब महिलाएँ शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर होंगी, तभी राष्ट्र प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

विभाग छात्रा प्रमुख कौशकी कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मरक्षा, डिजिटल साक्षरता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद् छात्राओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान कर उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी नागरिक बनाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने भी अपने विचार साझा किए तथा महिला स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा विस्तारपूर्वक उत्तर दिया गया। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा।

इस अवसर पर वैष्णवी कुमारी, शिवानी सिंह, नंदनी कश्यप, प्रिया, खुशी, आस्था, सुमन, श्रुति, कशिश, सान्वी, संचिता, अंजली, पूजा, भारती, मुस्कान सहित बड़ी संख्या में छात्राएँ एवं परिषद् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा छात्राओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं महिला सशक्तिकरण के अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!