तहसीलदार कूप सिंह पंवार का रावणा राजपूत समाज ने किया नागरिक अभिनंदन
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


तहसीलदार कूप सिंह पंवार का रावणा राजपूत समाज ने किया नागरिक अभिनंदन

पाली, 14 जुलाई। सोजत तहसील में नव नियुक्त तहसीलदार कूप सिंह पंवार के पदभार ग्रहण करने पर रावणा राजपूत समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
समाज के महासचिव मदन सिंह इंदा ने बताया कि सोजत तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समाज के प्रतिनिधियों ने तहसीलदार पंवार का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर तहसीलदार कूप सिंह पंवार ने कहा कि किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास का आधार शिक्षा है। उन्होंने समाज में शिक्षा की अलख जगाने तथा विद्यार्थियों, विशेषकर छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से सशक्त बन सकता है, इसलिए प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष किशोर सिंह सांखला, वरिष्ठ समाजसेवी जगदीश सिंह गहलोत, अमर सिंह बगड़ी, करण सिंह मोयल, पूर्व पार्षद गणपत सिंह सांखला, महासचिव मदन सिंह इंदा, एडवोकेट जय सिंह सांखला, हरि सिंह भायल, नरपत सिंह मेव, सुरेन्द्र सिंह खोखरा, दलपत सिंह सांखला, मुकन सिंह सरदारपुरा, भवानी सिंह चावड़ा, संतोष सिंह (सोजत सिटी), तनवीर सिंह झुपेलाव, कान सिंह रामसनी, श्याम सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह (सोजत रोड), भगत सिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह तँवर, दिनेश सिंह इंदा, गोविन्द सिंह पाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।