बारिश की बेरुखी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। धान की नई फसल वाले खेतों में पानी की कमी के कारण जमीन फटने लगी है, जिससे फसल के सूखने का खतरा मंडरा रहा है।
तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि धान की फसल वाले खेतों की मिट्टी जगह-जगह से फट चुकी है। समय पर पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेतों में नमी खत्म हो रही है और धान की पौधा सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसान आसमान की ओर देखकर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई, तो फसल को भारी नुकसान होगा और उत्पादन पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। ऐसे में किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
फिलहाल किसानों की उम्मीदें सिर्फ बारिश पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि मौसम कब मेहरबान होता है और किसानों को राहत मिलती है।