*कोलकाता के बेलगछिया में 18-19 जुलाई को आयोजित होगा भव्य जिनालय शुद्धि एवं जिनबिम्ब स्थापना महोत्सव*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*दिनांक: 18 और 19 जुलाई 2026 (शनिवार एवं रविवार)*
*स्थान: श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर, बेलगछिया, कोलकाता*
*सानिध्य: परम पूज्य 108 आचार्य श्री वसुनंदी जी महा मुनिराज ससंघ*
*कोलकाता:*
*बेलगछिया स्थित श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन उपवन मंदिर में आगामी 18 और 19 जुलाई 2026 को ‘जिनालय शुद्धि एवं जिनबिम्बों की स्थापना’ का दो दिवसीय भव्य मंगलमय अनुष्ठान आयोजित होने जा रहा है। यह धार्मिक महोत्सव परम पूज्य 108 आचार्य श्री वसुनंदी जी महा मुनिराज ससंघ के पावन सानिध्य एवं मंगल आशीर्वाद में संपन्न होगा।*
*महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य ओजस्वी एवं प्रखर वक्ता डॉ. आनंदप्रकाश जैन शास्त्री (कोलकाता) होंगे, जिनकी देखरेख में सभी मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएंगी।*
*दो दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा:*
*प्रथम दिवस (शनिवार, 18 जुलाई): कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे देवाज्ञा एवं गुरु आज्ञा के साथ होगी। इसके बाद प्रातः 7:30 बजे मंगल ध्वजारोहण व घटयात्रा, प्रातः 8:15 बजे 81 कलशों से जिनालय शुद्धि तथा प्रातः 9:00 बजे जीर्णोद्धार, 100 पद वास्तु एवं चतुर्दिक्षु होम किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे पूज्य आचार्य श्री के मंगल प्रवचन एवं जाप्यानुष्ठान होंगे।*
*द्वितीय दिवस (रविवार, 19 जुलाई): दूसरे दिन की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे लघु सकलीकरण व मंडप शुद्धि से होगी। इसके बाद प्रातः 6:45 बजे जिनाभिषेक, शांतिधारा व पूजन, प्रातः 7:15 बजे श्री यागमंडल महाआराधना तथा प्रातः 8:00 बजे आचार्य भगवान के मंगल दिव्य प्रवचन होंगे। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रातः 9:30 बजे ‘जिनबिम्ब स्थापना, महाशांति होम एवं विसर्जन’ के साथ होगा।*
*इस भव्य आयोजन के आयोजक श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट*
*सकल दिगंबर जैन समाज कोलकाता एवं बृहतर कोलकाता के सभी धर्मानुरागियों साधर्मी बंधुओं से विनम्र निवेदन हैं कि इस परम,पावन एवं पुनीत अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर सतिशय पुण्य अर्जित करें*
*”जो इस महोत्सव में सम्मिलित हुआ, उसने जिनशासन की सेवा की। जो चूक गया, उसने जीवन का सबसे दुर्लभ अवसर खो दिया।”*
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।