जिला पदाधिकारी के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबे समय से लंबित मामले का हुआ समाधान
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*जिला पदाधिकारी के प्रयास से अनुकंपा नियुक्ति से संबंधित लंबे समय से लंबित मामले का हुआ समाधान*
गया, 15 जुलाई 2026, जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर ने अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े एक लंबे समय से लंबित मामले का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया है। इस पहल से संबंधित कर्मी की नियमित सेवा का समायोजन सुनिश्चित होने के साथ-साथ उनके वेतन भुगतान का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्णय के आलोक में 01 अप्रैल 1999 के बाद सीधी अथवा अन्य माध्यमों से की गई नियुक्तियों को मान्यता नहीं दी गई थी। इसी क्रम में श्री इन्दु यादव को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए), गया द्वारा वेतनादि का भुगतान नहीं किया जा रहा था, जिससे उन्हें लंबे समय से गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
यह मामला जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में प्राप्त होने के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से लिया गया। मामले के समाधान के लिए सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना तथा ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना द्वारा पूर्व में अनुकंपा नियुक्ति, त्रुटि निराकरण एवं समाहरणालय में समायोजन के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का विस्तृत अध्ययन किया गया।
इन्हीं दिशा-निर्देशों के आलोक में 22 जुलाई 2025 को अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति के निर्णय के अनुसार श्री इन्दु यादव का वर्ग-4 के पद पर समाहरणालय, गया में समायोजन करते हुए नियुक्ति पत्र निर्गत कर दिया गया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय से संबंधित कर्मी की नियमित सेवा सुनिश्चित होगी तथा वेतन एवं अन्य देय भुगतान की प्रक्रिया निर्बाध रूप से संचालित की जा सकेगी। इससे उन्हें भविष्य में आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
जिला पदाधिकारी गया ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान के लिए प्रशासन निरंतर संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है। जनता दरबार के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन कर पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।