Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l

15 Jul 2026, 07:51 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260715 WA0571

प्रेस-विज्ञप्ति

(15.07.2026/कृषि विभाग/गया)

*कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गाँव में*
*धान की रोपाई का किया निरीक्षण*

1. *गया जिला में 74 प्रतिषत कम हुई वर्षा*
2. *अनुदानित दर पर संकर धान, अरहर, संकर मक्का, रागी, ज्वार एवं सावाँ का 460 क्चिंटल बीज वितरण किया गया*
3. *जिला के सभी प्रखण्डों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है*

माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार आज दिनांक 15.07.2026 को गया जिला के खिजरसराय प्रखण्ड के चिरैली पंचायत के बारा ग्राम में प्रगतिषील किसान श्री राम जनम शर्मा के खेत मे अनुदानित दर पर कृषि विभाग से प्राप्त संकर धान के बीज की रोपाई का निरीक्षण किया और जिला में खरीफ के अच्छादन, बीज वितरण तथा उर्वरक की उपलब्धता की समीक्षा की। इस अवसर पर उनके साथ जिला कृषि पदाधिकारी गया श्री संजीव कुमार, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, नीमचक बथानी श्री पवन कुमार, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, खिजरसराय श्री बिपिन कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।
माननीय मंत्री ने धान की रोपाई का निरीक्षण करने के बाद कहा कि इस वर्ष गया जिला में अभी तक सामान्य से 74 प्रतिषत कम वर्षा हुई है। जून में 140.70 मि॰मी॰ के सापेक्ष मात्र 28.11 मि॰मी॰ हुई जबकि 15 जुलाई तक 144.60 मि॰मी॰ के सापेक्ष मात्र 46.74 मि॰मी॰ वर्षा ही हुई है। इस प्रकार जून मे 80 प्रतिषत कम जबकि 15 जुलाई तक 68 प्रतिषत कम वर्षा हुई है। इससे धान सहित शारदीय (खरीफ) की सभी प्रमुख फसलों का आच्छादन प्रभावित हुआ है, धान की रोपाई का लक्ष्य 1 लाख 82 हजार 512 हेक्टेयर निर्धारित है जिसके सापेक्ष मात्र 1198 हेक्टेयर मे रोपाई हुई है, मक्का 7602 हेक्टेयर के सापेक्ष 3915 हेक्टेयर में लगा है, मडु़आ 1107 हेक्टेयर के सापेक्ष 159 हेक्टेयर में, अरहर 3993 हेक्टेयर के सापेक्ष 1425 हेक्टेयर में जबकि मूंगफली 331 हेक्टेयर के सापेक्ष 57 हेक्टेयर में ही लगाया जा सका है।
शारदीय (खरीफ) में जिला को संकर धान, संकर मक्का, अरहर, मड़ुआ, ज्वार एवं सावाँ का कुल 636 क्विंटल बीज अनुदानित दर पर किसानों को वितरण के लिये प्राप्त हुआ जिसमें से 460 क्विंटल बीज किसानों के बीच वितरण किया गया है एक से दो दिनों में 100 प्रतिषत बीज वितरण पूरा हो जायेगा, इच्छुक किसान अपने प्रखण्ड कृषि कार्यालय अथवा पंचायत कृषि कार्यालय से सम्पर्क करके अनुदानित दर पर बीज प्राप्त कर सकते हैं।
माननीय मंत्री ने कह कि गया जिला में यूरिया और डी॰ए॰पी॰ सहित सभी उर्वरकों का पर्याप्त उपलब्धता है। गया जिला में वर्तमान में 18396.650 मे० टन यूरिया, 3132.75 मे० टन डी०ए०पी०, 9802.75 मे० टन एन०पी०के०, 6551.225 मे० टन एस०एस०पी० एवं 2233.02 मे० टन एम०ओ०पी० उर्वरक उपलब्ध है। पिछले 24 घंटे में 1891 किसानों को 309.545 मे० टन उर्वरक का वितरण। 1174 किसानों ने 203.045 मे० टन युरिया, 345 किसानों 52.45 मे० टन डी०ए०पी० उर्वरक का क्रय किया गया।
माननीय मंत्री महोदय ने किसानों से अपील किया कि अल्प वर्षापात की स्थिति को देखते हुये धान के बीज को बिना नर्सरी लगाये सीधे खेत में बोयाई की जा सकती है। धान लगाने के तीन दिनों के अंदर प्री इमरजेन्स खरपतवारनाषी और 20 से 25 दिनों के अंदर पोस्ट इमरजेन्स खरपतवारनाषी का उपयोग जरुरी होता है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये कृषि विज्ञान केन्द्र मानपुर या आमस के वैज्ञानिक से सम्पर्क किया जा सकता है अथवा किसान हेल्प लाईन नम्बर 18001551180 पर सम्पर्क किया जा सकता है। वैज्ञानिक एवं विषेषज्ञ का मोबाईल नम्बर बिहार कृषि एप पर सरलता से मिल जाता है।

(संजीव कुमार)
जिला कृषि पदाधिकारी,
गया जी।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!