Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा 

15 Jul 2026, 08:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 1784125897058

महराजगंज।

मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

महराजगंज। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित “बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बुधवार को नौतनवा तहसील सभागार में ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम पुलिस विभाग एवं यूनिसेफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण पुलिस महानिदेशक (गोरखपुर जोन) मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन तथा डीआईजी एस. चनप्पा, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार नौतनवा सुदेव पटेल रहे।

प्रशिक्षण में नौतनवा, बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर विकास खंडों से कुल 41 नामित प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा पुलिस, बाल विकास एवं पुष्टाहार, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों को इस योग्य बनाना था कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्राम स्तरीय सुगमकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सकें। इसके बाद ग्राम स्तर पर महिलाओं के साथ संवाद सत्र आयोजित कर महिला एवं बाल सुरक्षा, लैंगिक समानता, सम्मानजनक संबंध और हिंसा की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

प्रशिक्षण को व्यवहारिक बनाने के लिए समूह चर्चा, रोल प्ले, केस स्टडी और गतिविधि आधारित अभ्यास कराए गए। प्रतिभागियों को बहू–बेटी सम्मेलन के संचालन, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सरकारी सहायता सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समुदाय के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीके भी सिखाए गए।

यूनिसेफ के मंडलीय बाल संरक्षण सलाहकार शैलेश प्रताप सिंह ने सम्मेलन की अवधारणा और कैस्केड प्रशिक्षण मॉडल पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मास्टर प्रशिक्षक संतोष राय, शुभ अम्भोज, कलिका सिंह, राम प्रकाश गुप्ता और सुनीता पाण्डेय ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक लिया गया और सभी ने अपने-अपने विकास खंडों में “बहू–बेटी सम्मेलन” को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!