Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ranchi

पौधारोपण कर मनाया गया हरियाली दिवस, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

15 Jul 2026, 10:27 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

रांची: वाईज मेन्स क्लब ऑफ रांची कैपिटल एवं डीएवी शिक्षा दीप ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में हेहल पहाड़ टोली स्थित डीएवी शिक्षा दीप स्कूल परिसर में बुधवार को हरियाली दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।IMG 20260715 WA0069कार्यक्रम की अध्यक्षता वाईज मेन्स क्लब के अध्यक्ष शिवपूजन पाठक ने की। इस अवसर पर क्लब के आईपीडीजी ए. जमील अशफाक, रामकृष्ण, श्रवण कुमार गिरी, निर्मल तिग्गा, विद्यालय के प्रशासक राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक प्रवास गौरव, प्राचार्य आनंद कुमार, उप-प्राचार्य राजीव रंजन मिश्रा, छात्र क्लब पर्यावरण मंच यूनिट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा तथा समाजसेवी सूरज तिर्की सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।IMG 20260715 WA0070अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष शिवपूजन पाठक ने कहा कि पर्यावरण में हरियाली और शुद्ध ऑक्सीजन बनाए रखने के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण करना हम सभी का परम कर्तव्य है। वहीं संयुक्त निदेशक प्रवास गौरव ने पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अमृत समान ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।IMG 20260715 WA0068

कार्यक्रम के दौरान डीएवी शिक्षा दीप के निदेशक शिवनंदन पाठक का जन्मदिन भी पौधारोपण कर मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के पीआरओ कुणाल कौशल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत
Godda22 Sep

बसंतराय थाना क्षेत्र मांजर खुर्द में 18 बर्ष अरबिंद रविदास का पानीमें डूबने से हूँ मौत

बसंतराय थाना क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर खुर्द गांव से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना

राज्यपाल ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना, झारखंड की सुख-शांति व समृद्धि की कामना वैदिक मंत्रोच्चार के…

पूरी खबर पढ़ें →
वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक
Dhanbad21 Sep

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल – प्रिंस खान गैंग पर शक

वासेपुर में दिनदहाड़े गैंगवार! फहीम खान के भाई शानू पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 8 राउंड गोलियां चलीं, 3 घायल…

पूरी खबर पढ़ें →
भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका
Dhanbad21 Sep

भू-धँसान के खिलाफ कतरास में उबाल, थाना चौक पर कोयला मंत्री, BCCL और DGMS का पुतला फूंका

कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले निकला विशाल जुलूस, सैकड़ों की संख्या में आम नागरिक और दुकानदार…

पूरी खबर पढ़ें →
सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित
Dhanbad21 Sep

सालदाहा सभागार में आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह, रतिलाल टुडू ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित

13वीं राज्य स्तरीय रोड साइक्लिंग प्रतियोगिता में 'बिरसा मुंडा शिशु निकेतन' के होनहारों का परचम: जीते 9 पदक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!