Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

अपहरण कांड में फरार शंकर पांडेय पर अदालत सख्त, कुर्की की उद्घोषणा का आदेश जारी

16 Jul 2026, 10:02 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260716 094126

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर

गाजीपुर। शहर के मिश्र बाजार स्थित सचिन गारमेंट के संचालक सचिन चौरसिया के अपहरण के प्रयास के बहुचर्चित मामले में अदालत ने फरार आरोपी शंकर पांडेय के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की उद्घोषणा का आदेश जारी किया है। अपर सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-1) शक्ति सिंह की अदालत ने यह आदेश तब पारित किया, जब गैर-जमानती वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ।
अदालत ने पुलिस को नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 22 जुलाई को निर्धारित की गई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, 5 सितंबर 2024 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र बाजार स्थित सचिन गारमेंट पर शंकर पांडेय अपने साथियों कमलेश बिंद, शिवम और योगेश यादव के साथ स्कॉर्पियो वाहन से पहुंचा था। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान संचालक सचिन चौरसिया के साथ मारपीट की और जबरन वाहन में बैठाकर उनका अपहरण करने का प्रयास किया।
बताया गया कि महुआबाग की ओर जाते समय रास्ते में जाम लग गया। इसी दौरान पीड़ित के भाई और स्थानीय लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर आरोपी सचिन चौरसिया को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पहले भी शंकर पांडेय के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर पुलिस को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया था। लेकिन आरोपी के लगातार फरार रहने और अदालत में पेश न होने पर अब उसके खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा का आदेश जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शंकर पांडेय शहर के चर्चित विनीत राय हत्याकांड का भी आरोपी है। पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। इस हत्याकांड में शंकर पांडेय के अलावा आलोक दुबे, सानू यादव, कमलेश बिंद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इनमें से सह-आरोपी कमलेश बिंद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है, जबकि अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
अदालत के इस आदेश को फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई आगे बढ़ाई जा सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!