जमानियां को मिली नई एसडीएम, 2023 बैच की पीसीएस अधिकारी सुश्री निधि ने संभाला कार्यभार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज गाजीपुर
गाजीपुर। जमानियां तहसील को नई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मिल गई हैं। 2023 बैच की पीसीएस अधिकारी सुश्री निधि ने बुधवार को जमानियां की उपजिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।
सुश्री निधि इससे पूर्व सेवराई तहसील में न्यायिक एवं उपजिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्यों के कुशल संचालन और जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसडीएम सुश्री निधि ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनहितकारी प्रशासन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने राजस्व संबंधी मामलों के समयबद्ध निस्तारण, आमजन की शिकायतों के प्रभावी समाधान तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रवासियों को भी नई एसडीएम से प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने की उम्मीद है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।