Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

टी वी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही पर वेतन बंद करने का आदेश l

16 Jul 2026, 06:40 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
IMG 20260716 WA02731

टीबी स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही पर वेतन बंद करने का आदेश

डीएम के स्तर से हो रहा टीबी स्क्रीनिंग कार्य का अनुश्रवण

समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण मांगा गया

गया: टीबी एक गंभीर बीमारी है। इस संक्रमण की रोकथाम के लिए संभावित रोगियों की पहचान करने, समय से उनका इलाज प्रारंभ करने, आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों के लिए पोषणराशि अथवा फूड बास्केट की व्यवस्था करने आदि का काम स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है। टीबी उन्मूलन की दिशा में100 दिवसीय विशेष टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाकर संभावित रोगियों की खोज की जा रही है। इस पूरे अभियान का अनुश्रवण जिलाधिकारी के स्तर से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने टीबी स्क्रीनिंग कार्य की समीक्षा बैठक में हिस्सा नहीं लेने वाले तथा स्क्रीनिंग कार्य में लापरवाही बरतने तथा लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले विभिन्न प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने के आदेश के साथ उनसे जवाबतलब भी किया है। गुरारू तथा अतरी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया है। तथा डुमरिया प्रखंड के एमओआइसी पर टीबी को लेकर हुए समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं होने पर स्पष्टीकरण का आदेश दिया है।

अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी स्तर से स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों तथा प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिये गये है। जिला पदाधिकारी ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को “मिशन मोड” में चलाने का निर्देश दिया है। कहा है कि सभी विभाग आपसी समन्वय से टीबी स्क्रीनिंग अभियान को सफल बनायें। शिक्षा, पंचायत राज, जीविका, आइसीडीएस अपना सहयोग स्वास्थ्य विभाग को दें ताकि लक्ष्य के अनुरूप स्क्रीनिंग कार्य पूरा किया जा सके। निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और एएनएम के माध्यम से स्लम एरिया और महादलित टोलों घर—घर जाकर टीबी की जांच की जाये। माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मोबाइल हेल्थ टीम की मदद से शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग सुनिश्चित कराए। टीबी संक्रमण के संवेदनशील आबादी का एक्स-रे परीक्षण बढ़ाने के लिए फिक्स्ड एक्स-रे मशीहननों द्वारा प्रतिदिन कम से कम 20 और हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों द्वारा प्रतिदिन 50 एक्स-रे सुीनिश्चित किए जाएं।

डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि तीन जुलाई से 14 जुलाई के मध्य एक लाख 66 हजार 329 लोगों की टीबी जांच की गयी। लक्ष्य का 93.30 प्रतिशत स्क्रीनिंग की गयी। बताया कि संदिग्ध मरीजों के सटीक और त्वरित निदान के लिए फील्ड में डिजिटल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें और बलगम जांच के लिए ट्रूनेट या सीबीनेट मशीनों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के पास मारपीट से एक पार्षद के नाक-मुंह से खून आने की चर्चा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली के बदले 3 गुना नकली नोट देने का लालच देकर ठगी का आरोप

# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!