रेड डॉट अभियान को मिला नगर पंचायत का सहयोग, महिला परिषद ने स्वच्छता जागरूकता का लिया संकल्प
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


महरौनी,ललितपुर।
अखिल भारतीय महिला परिषद, सुर सुन्दरी शाखा महरौनी ने संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया के नेतृत्व में “रेड डॉट अभियान” के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू से भेंट कर महिलाओं में मासिक धर्म स्वच्छता एवं सुरक्षित सेनेटरी पैड निस्तारण के प्रति जनजागरूकता अभियान में सहयोग का आग्रह किया।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। इसके तहत प्रयुक्त सेनेटरी पैड को कागज़ में लपेटकर उस पर लाल बिंदु (Red Dot) बनाकर कूड़ेदान में डालने का संदेश दिया जा रहा है, ताकि सफाई कर्मियों को पहले से सावधानी बरतने में सुविधा हो और स्वच्छता व्यवस्था अधिक सुरक्षित व प्रभावी बन सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम दुष्यंत बड़ौनिया एवं अधिशासी अधिकारी साक्षी साहू ने महिला परिषद की इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए अभियान को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष ममता सराफ, प्रांतीय चेयरपर्सन मीनल, आरती बुखारिया, लवली शास्त्री, सुमी सिंघई, सुनीता चौधरी, प्राची मलैया, अमृता चौधरी, सपना मलैया, राखी सिंघई सहित अखिल भारतीय महिला परिषद की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने अभियान को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

# 🚨🔥 बड़ी खबर | नगर निगम में दो पार्षदों की गुत्थमगुत्था से मचा हड़कंप! महापौर कार्यालय के…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | यूपी पुलिस के 2 सिपाही चला रहे थे नकली नोटों का गैंग! असली…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsसीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsगढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।