Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डिस्चार्ज से पहले थम गई सांसें! जिला अस्पताल में महिला की मौत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, जिला अस्पताल में हंगामा

16 Jul 2026, 10:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

WhatsApp Image 2026 07 16 at 8 00 31 PM

नीमच। जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई और परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की।

जानकारी के अनुसार रामपुरा निवासी ग्यारसी बाई (60), पति माथानाथ योगी, पिछले पांच दिनों से जिला अस्पताल में उपचाररत थीं। परिजनों का कहना है कि महिला को खून की कमी के कारण भर्ती कराया गया था और उपचार के दौरान उन्हें तीन यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया। उनका दावा है कि महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा था और गुरुवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली थी। परिजनों के मुताबिक दोपहर में अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें चक्कर आने लगे। आरोप है कि अस्पताल स्टाफ को कई बार सूचना देने के बावजूद तत्काल मदद नहीं मिली। परिजनों का कहना है कि समय रहते उपचार मिलता तो शायद महिला की जान बचाई जा सकती थी।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाइश दी गई। हालांकि अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से मौत के कारणों को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के आधिकारिक पक्ष पर टिकी हुई है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों और परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई
Khargone (West Nimar)27 Sep

बीपीएस पत्रकार संघ द्वारा खरगोन सरकिट हाऊस में बैठक रखी गई

खरगोन -रिपोर्टर संजय चंदेल हरिजीवन जायसवाल बने BPS के खरगोन जिला अध्यक्ष नियुक्ति के बाद जिलेभर के पदाधिकारियों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!