Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक डॉ राजेंद्र पांडे तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर किरण वाडीया ने अस्पताल परिसर में लगाए पौधे|

17 Jul 2026, 05:21 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260717 WA0124जावरा —सिविल हॉस्पिटल जावरा में रोगी कल्याण समिति जावरा की बैठक विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के पूर्व में विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने एसडीएम श्रीमती रचना शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ किरण वाडिवा के साथ सिविल हॉस्पिटल एवं नई मेटरनिटी विंग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान डायलिसिस, ब्लड स्टोरेज सेंटर, फिजियोथैरेपी, जन्म मृत्यु कार्यालय, ऑपरेशन थियेटर, एनआरसी, एनबीएसयू,ओपीडी, पोस्टमार्टम रूम,आदि सेक्शन का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओ का जायजा लिया।फिर रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई।सर्वप्रथम सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ दीपक पालड़ीया ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन एवं आय व्यय प्रस्तुत किया, फिर एजेंडा पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम नवीन पोस्टमार्टम भवन का प्रस्ताव बनाकर भोपाल भेजने एवं जिला अस्पताल रतलाम से प्राप्त शव पेटीयो की रिपेयरिंग एवं शेड बनाने एस्टीमेट बनाने की स्वीकृति दी गई, सिविल हॉस्पिटल परिसर में बिजली के पोल एवं एलईडी लाइट लगवाने की स्वीकृति प्रदान की गई, सिविल एवं न्यू मैटरनिटी विंग हॉस्पिटल में नामकरण, प्रतिमा स्थापित करवाने के लिए वरिष्ठ कार्यालय से पुनः पत्राचार किया जाए, पेरीफेरी के चिकित्सकों की ड्यूटी आवश्यकता अनुसार सिविल हॉस्पिटल में लगाने पर सहमति दी गई, वाहन स्टैंड, एवं कैंटीन के टेंडर स्थानीय स्तर से जारी करने की स्वीकृति प्रदान की गई। पार्किंग एरिया के शेड बनाने की स्वीकृति विधायक डॉ पांडेय ने विधायक निधि से दी ।छतो की वाटर प्रूफिंग सीएसआर फंड से, पुराने महिला हॉस्पिटल में बाहर साइड जो कक्ष है उनको दुकानो में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई। सांसद निधि से कार्डियक एंबुलेंस देने की स्वीकृति सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने दी।साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश बैठक में दिए गए, कुआं का रिनोवेशन नगर पालिका द्वारा, सीमांकन अस्पताल की भूमि का, एक्स रे मशीन सुधार हेतु संभागीय स्तर पर पत्राचार, बीपीएचयू यूनिट पुरानी मैटरनिटी में आवश्यक कार्य करवाकर शुरू करने के निर्देश दिए। अस्पताल में समस्त आवश्यक कार्य करवाने की स्वीकृति बैठक में दी गई।IMG 20260717 WA0123बैठक में सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि यूसुफ कड़पा, समाजसेवी अशोक आंटिया ,सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों व माताओ से संवाद किया।उनके पोषण आहार ,रहने आदि की सुविधाओं की भी जानकारी विधायक डॉ पांडेय सीएचएमओ डॉ वाड़ीया, एसडीएम श्रीमती शर्मा ने लिया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!