Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

महापौर श्रीमती सूरी ने लोकनिर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में बिकास कार्यो के प्रगति की ली जानकारी

17 Jul 2026, 05:03 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260717 WA0184कटनी,

नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने बुधवार 15 जुलाई को लोक निर्माण विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने शहर में प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये

समीक्षा बैठक में चौपाटी निर्माण कार्य, कटाए घाट रिवर फ्रंट,थाना तिराहा से मिशन चौक तक डिवाइडर निर्माण,सड़क,नाली निर्माण व कवरिंग कार्य सहित विभिन्न विकास अधोसंरचना कार्यो की प्रगति पर चर्चा की गई। महापौर ने निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यों की आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर कार्यों को गति प्रदान की जाए, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने भूमिपूजन हो चुके कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने निर्देश दिए।

 

IMG 20260717 WA0185 1जल निकासी व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

बैठक में नाली निर्माण एवं नाला कवरिंग कार्यों की भी समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमति सूरी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नाली निर्माण कार्यों में पर्याप्त संख्या में चैंबर बनाए जाएं तथा जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही निर्माणाधीन सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग संबंधित अधिकारियों द्वारा की जाए व निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता, तकनीकी मानकों एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों की सतत निगरानी से कार्यों में गुणवत्ता बनी रहेगी और नागरिकों को समय पर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

शहर के समग्र विकास के लिए विभागीय समन्वय पर जोर

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के विकास कार्यों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुगम आवागमन और व्यवस्थित शहरी वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए तथा किसी भी कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

इनकी रही उपस्थिति

बैठक प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,प्रभारी सहायक यंत्री सुनील सिंह,अनिल जायसवाल,उपयंत्री राजललित गुमास्ता,संजय मिश्रा,पवन श्रीवास्तव,जे पी.सिंह बघेल,हिमांशु गौतम,रवि हनोते सहित लिपिकों की उपस्थिति रही।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!