Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

मकरोनिया पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

17 Jul 2026, 05:47 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 2454076900039734619सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सोलंकी तथा नगर पुलिस अधीक्षक मकरोनिया ललित कश्यप के मार्गदर्शन में थाना मकरोनिया पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बरामद कर चोरी की वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11 जुलाई 2026 को फरियादी संजय गिरी पिता महेन्द्र गिरी गोस्वामी, उम्र 46 वर्ष, निवासी श्रीराम दरबार के सामने, प्रभाकर नगर, मकरोनिया, सागर द्वारा थाना मकरोनिया में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली, जो ब्रिज के नीचे राम मंदिर के पास खड़ा था, अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 09-10 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मकरोनिया में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल ने तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस कंट्रोल रूम सागर एवं साइबर सेल सागर की तकनीकी सहायता लेकर संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया गया। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया तथा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए संभावित स्थानों पर घेराबंदी की गई। लगातार की गई मेहनत, तकनीकी विश्लेषण एवं सटीक पुलिस कार्रवाई के परिणामस्वरूप 15 जुलाई 2026 को चोरी गया ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद कर लिया गया तथा पुष्पेन्द्र पिता प्रतिपाल राजपूत, उम्र 31 वर्ष, निवासी पुरानी बाजार, मालथौन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा युद्धस्तर पर जारी है तथा शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नितिन पाल, उप निरीक्षक राजेश शर्मा, उप निरीक्षक आरकेएस चौहान कंट्रोल रूम,प्रधान आरक्षक 995 करनेलियस, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक 262 सचित, 1364 शुभम एवं 1469 अरबिंद की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आमजन से भी अपील है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!