Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिंधिंया रियासत काल की करीब 400 वर्ष पुरानी दुर्लभ तोप चोरी

18 Jul 2026, 12:31 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 2098001648681649390सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले स्थित ऐतिहासिक नरवर किले से सिंधिया रियासत काल की करीब 400 वर्ष पुरानी दुर्लभ तोप चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 16वीं शताब्दी की यह तोप लगभग 3,500 किलोग्राम वजनी है। विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय एंटीक बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 3 से 5 करोड़ रुपये तक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, बदमाश पूरी योजना और तैयारी के साथ किले में पहुंचे थे। उन्होंने पहले तोप को कपड़ों से लपेटा, ताकि उसे नुकसान न पहुंचे और आवाज भी कम हो। इसके बाद बेयरिंग लगी लोहे की ट्रॉली की मदद से करीब 3,000 फीट नीचे उतारा और फिर एक भारी वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए। यह वारदात 15-16 जुलाई की रात की बताई जा रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने 4-5 जुलाई की रात भी तोप चोरी करने का प्रयास किया था। उस समय वे तोप को उसके स्थान से नीचे उतारने में तो सफल हो गए थे, लेकिन अत्यधिक वजन के कारण उसे ले नहीं जा सके। इसके बाद दोबारा पूरी तैयारी के साथ लौटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के समय किले में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। मौके से भारी वाहनों के टायरों के निशान भी मिले हैं। पुलिस और प्रशासन आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हैं। नरवर किले की ओपन कचहरी में पहले कुल 14 ऐतिहासिक तोपें रखी गई थीं। इस चोरी के बाद अब वहां 13 तोपें ही बची हैं। इस घटना ने प्रदेश में ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच तेज कर दी है और चोरी हुई ऐतिहासिक धरोहर को जल्द बरामद करने का दावा किया है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी टक्कर — 4 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल बताए गए

# 🚨🔥 बड़ी खबर | दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस-वे पर फिर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, पुलिस वैन को मारी…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की06 Oct

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित

सीमेंटेड कुर्सी खरीद में अनियमितता, कोलझिकी मुखिया निलंबित 15वें वित्त आयोग की राशि से 8.80 लाख रुपये की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री

गढ़वा मंडल कारा में डीसी-एसपी की औचक छापेमारी, नहीं मिली कोई प्रतिबंधित सामग्री जेल की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!