अंधविश्वास बना मौत की वजह! जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की हत्या, दो सगे भाई गिरफ्तार
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


शहडोल जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में अंधविश्वास ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली। जादू-टोना करने के शक में दो सगे भाइयों ने महिला की हत्या कर शव नदी किनारे फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को कनाड़ीकला पतेरा टोला निवासी महेंद्र यादव ने सूचना दी थी कि उसकी मां गेंदा बाई यादव बाजार से घर लौटते समय कुल्हड़िया नदी के पास मृत अवस्था में पड़ी मिली हैं। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। सूचना पर जयसिंहनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान जुटाए गए मौखिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अनिल यादव (22) और सुनील यादव (25), दोनों निवासी कनाड़ीखुर्द, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें भ्रम था कि गेंदा बाई उनके परिवार पर जादू-टोना करती थीं। उनका मानना था कि इसी कारण पहले उनके दादा-दादी की मौत हुई और अब उनकी मां लंबे समय से बीमार रहती हैं। इसी अंधविश्वास के चलते दोनों भाइयों ने महिला की हत्या की योजना बनाई।
पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों आरोपी कुल्हड़िया नदी के पास कुल्हाड़ी लेकर पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही गेंदा बाई वहां पहुंचीं, अनिल यादव ने पीछे से उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से लगातार वार कर हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले के खुलासे में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा, जयसिंहनगर पुलिस और साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
"📢अपील" जिले के समाजसेवी वरिष्ठ और आम जनता से निवेदन है इन हरे भरे पेड़ों को और इन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsराशि के अभाव में एक साल से अधूरे पड़े आंगनवाड़ी भवन परासिया। ग्राम पंचायत भमोड़ी में स्वीकृत दो…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर के प्रख्यात उद्योगपति, शिक्षाविद और…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा का किया निरीक्षण। कलेक्टर ने…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली: जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने देवरा गांव का किया भ्रमण। बैढ़न समूह-2…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।