बरुआ पुल पर फिर बड़ा हादसा अनियंत्रित होकर नदी में गिरी एंबुलेंस चालक घायल
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*बरुआ पुल पर फिर बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर नदी में गिरी एंबुलेंस, चालक घायल; सुरक्षा रेलिंग नहीं होने पर उठे सवाल।*
उचेहरा। सतना जिले के उचेहरा स्थित बरुआ पुल पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 7:22 बजे मरीज को लेने जा रही एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में एंबुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका सहायक सुरक्षित बच गया।
जानकारी के अनुसार, शुभम परौहा (पिता हरिहर प्रसाद परौहा) एंबुलेंस लेकर कासा भटिंगवा गांव मरीज को लेने जा रहे थे। इसी दौरान बरुआ पुल पर एंबुलेंस का एक्सीलेटर (पैडल) जाम हो जाने से वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया।
हादसा होते ही स्थानीय युवक शुभम मिश्रा, करण बंसकार और साहिल बंसकार बिना देर किए नदी में कूद गए। उन्होंने एंबुलेंस का शीशा तोड़कर चालक और सहायक को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में चालक शुभम परौहा के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हें तत्काल उचेहरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह और आरक्षक संतोष वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकलवाया।
तीसरी बार हुआ हादसा, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
बरुआ पुल पर यह लगातार तीसरी बड़ी दुर्घटना बताई जा रही है। इससे पहले उचेहरा अस्पताल के डॉक्टर डॉ. शशांक सेठिया की कार भी इसी पुल से नदी में गिर गई थी, जिसमें उनकी डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद एक बाइक सवार युवक भी इसी स्थान पर हादसे का शिकार हुआ था।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद पुल पर अब तक सुरक्षा रेलिंग और बाउंड्री वॉल का निर्माण नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमपीआरडीसी (MPRDC) इस मार्ग पर टोल वसूली तो कर रही है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। हादसे के बाद एक बार फिर पुल पर सुरक्षा रेलिंग और अन्य आवश्यक इंतजाम जल्द कराने की मांग तेज हो गई है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsदुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।