सिंगरौली: नशे के खिलाफ 1600 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला नशामुक्त समाज का दिया सशक्त संदेश।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: नशे के खिलाफ 1600 विद्यार्थियों ने बनाई मानव श्रृंखला नशामुक्त समाज का दिया सशक्त संदेश।
एसपी षियाज के.एम.ने विद्यार्थियों से किया संवाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित।
(पत्रकार विनीत शुक्ला सिंगरौली)
सिंगरौली : मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत शनिवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 1600 छात्र-छात्राओं ने अनुशासित ढंग से विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने “नशे से दूरी है जरूरी 2.0—सिंगरौली पुलिस का संदेश प्रदर्शित कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम.ने स्वयं विद्यार्थियों के साथ मानव श्रृंखला में शामिल होकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नशीले पदार्थों से दूर रहने, सकारात्मक सोच अपनाने, अच्छे मित्रों का चयन करने तथा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभाव और उससे बचाव को लेकर कई प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधीक्षक ने सरल और प्रेरक तरीके से उत्तर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता ही नशामुक्त समाज की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मानव श्रृंखला में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।