Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

डायल-112 की तत्परता से टली अनहोनी, रात्री 3 बजे सुनसान सड़क पर मिली नाबालिग बालिका को सकुशल परिजनों से मिलाया

19 Jul 2026, 04:20 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

IMG 20260719 WA0038सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशों पर बच्चों से संबंधित हर सूचना पर सागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, डायल-112 और एफआरवी की सतर्कता बनी सुरक्षा की मजबूत कड़ी, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों, डायल-112 प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर उसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन निर्देशों के प्रभावी पालन के परिणामस्वरूप जिले में बच्चों की सुरक्षा से जुड़े प्रत्येक इवेंट पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 18 जुलाई 2026 की रात्रि 03:01 बजे डायल-112 के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल से इवेंट क्रमांक-0745 पुलिस कंट्रोल रूम सागर को प्राप्त हुआ। सूचना में बताया गया कि निर्तला पेट्रोल पंप के समीप लगभग 14-15 वर्ष की एक नाबालिग बालिका अकेली घूमती हुई दिखाई दे रही है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस कंट्रोल रूम सागर ने बिना समय गंवाए एफआरवी-27 खुरई को तत्काल मौके के लिए रवाना किया। एफआरवी स्टाफ ने कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंचकर अत्यंत संवेदनशीलता एवं सूझबूझ के साथ बालिका से बातचीत की। प्रारंभ में घबराई हुई बालिका से पुलिस ने धैर्यपूर्वक पूछताछ कर उसके परिजनों की जानकारी प्राप्त की तथा तत्काल उसके पिता एवं भाई से संपर्क स्थापित किया। पुलिस टीम ने पूरी सुरक्षा के साथ बालिका को उसके निवास ग्राम वेरखेड़ी पहुंचाकर उसके पिता एवं परिजनों के सुपुर्द किया। अपनी बेटी को सकुशल पाकर परिजनों ने सागर पुलिस, डायल-112 एवं एफआरवी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रथम दृष्टया यह एक सामान्य सूचना प्रतीत हो सकती थी, किन्तु रात्रि लगभग 3 बजे सुनसान मार्ग पर अकेली नाबालिग बालिका का होना किसी भी संभावित अप्रिय घटना, दुर्घटना अथवा अपराध का कारण बन सकता था। समय रहते एक सजग एवं जिम्मेदार नागरिक द्वारा डायल-112 पर सूचना देना तथा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करना संभावित अनहोनी को टालने में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ। सागर पुलिस उस जागरूक कॉलर का विशेष धन्यवाद व्यक्त करती है, जिसकी सतर्कता और सामाजिक जिम्मेदारी के कारण एक मासूम बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी। यह घटना इस बात का उत्कृष्ट उदाहरण है कि आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय से अनेक संभावित अपराधों एवं दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। इस सराहनीय कार्रवाई में एफआरवी-27 खुरई के स्टाफ-770 आरक्षक संजय कुमार एवं पायलट शिव कुमार दांगी की तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण विशेष रूप से प्रशंसनीय रहा। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम सागर द्वारा सूचना प्राप्त होते ही बिना विलंब समुचित समन्वय स्थापित कर एफआरवी को रवाना किया गया, जिसके कारण पूरी कार्रवाई त्वरित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं भी कोई बच्चा या बच्ची असहाय, भटका हुआ अथवा संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई दे, तो बिना संकोच तत्काल डायल-112 पर सूचना दें। आपकी एक समय पर दी गई सूचना किसी मासूम की जिंदगी बचा सकती है तथा किसी संभावित अपराध या अनहोनी को होने से रोक सकती है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!