Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोनम वांगचुक के समर्थन में आप का विरोध मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग

19 Jul 2026, 11:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 3423670258482223335

IMG 20260719 202337सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * ।देश में बैठी केंद्र की बीजेपी सरकार की बढ़ती तानाशाही, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और शांतिपूर्ण आंदोलनों को कुचलने के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) सागर इकाई द्वारा पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह के नेतृत्व में एक विशाल ‘विरोध मार्च’ निकाला गया। आम आदमी पार्टी द्वारा यह विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से दो बड़े राष्ट्रीय मुद्दों नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे एव सोनम वांगचुक जी के लगातार 20 दिनों से चल रहे अनशन को अनदेखा करने जबरदस्ती जंतर मंतर से उठाने और NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की नाकामी के विरोध में आयोजित किया गया।
यह मार्च शहर के प्रमुख चौराहों रजाखेड़ी ,आम आदमी पार्टी कार्यालय से होते हुए मकरोनिया चौराहे से गुजरा, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्र संगठनों ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, एक तरफ देश के महान पर्यावरणविद सोनम वांगचुक ने पिछले 20 दिनों से भूखे बैठे हैं, लेकिन अहंकार में डूबी सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। दूसरी तरफ, देश के करोड़ों होनहार छात्रों का भविष्य NEET पेपर लीक घोटाले की भेंट चढ़ गया है। आम आदमी पार्टी ने साफ तौर पर कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष इंजी डीके सिंह द्वारा मार्च के दौरान उठाई गई प्रमुख मांगें,देश के करोड़ों छात्रों के साथ हुए इस धोखे की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें। पेपर लीक माफियाओं और उन्हें संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सख्त सजा दी जाए। मार्च के समापन पर आम आदमी पार्टी ग्रामीण जिलाध्यक्ष दामोदर कुर्मी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आभार प्रकट किया गया, पार्टी जिला संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, आम आदमी पार्टी सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी.इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से पार्टी जिला अध्यक्ष इंजीनियर डीके सिंह ग्रामीण जिला अध्यक्ष दामोदर कुर्मी संगठन मंत्री पुष्पेंद्र राजपूत स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी रामसेवक पवार आरटीआई विंग जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन,जिला उपाध्यक्ष आशुतोष कुर्मी जिला सचिव राहुल खरे जिला उपाध्यक्ष अमित सोनी,जिला सह सचिव मयंक कोरी जिला संयुक्त सचिव ज्योतिष सोनी मीडिया प्रभारी संदेश कश्यप जिला सहसचिव कमलेश साहू,उदय पवार,क्रांति जबलपुरी एवं कई साथी शामिल रहे..

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की04 Oct

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक

दुर्गा पूजा में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को लेकर गढ़वा थाना में बैठक बस-टेम्पो एजेंटों को दिए आवश्यक…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!