Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधानसभा में गूजी नरयावली की आवाज, विधानसभा में जनहित के महतवपूर्ण मुद्दों को विधायक लारिया ने प्रमुखता से उठाया

20 Jul 2026, 05:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

FB IMG 6525901234479062461 1सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिवस नरयावली विधानसभा के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने अपने क्षेत्र से जुड़े जनहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों को विधानसभा पटल पर प्रभावी ढंग से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया। सड़क, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा तथा श्रमिक कल्याण जैसे विषयों पर पूछे गए उनके प्रश्नों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को सदन के समक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। विधायक लारिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र की जर्जर एवं क्षतिग्रस्त सड़कों का विषय प्रमुखता से उठाते हुए उनके उन्नयन, मजबूतीकरण एवं समयबद्ध सुधार कार्यों के संबंध में सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने ग्रामीण अंचलों में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की आवश्यकता पर बल देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि इन मार्गों का शीघ्र सुदृढ़ीकरण किया जाएगा, जिससे आमजन को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने शासकीय महाविद्यालय नरयावली में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रारंभ किए जाने का विषय प्रभावी ढंग से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप विभागीय कार्रवाई तथा विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में हो रही प्रगति के संबंध में सरकार से जानकारी चाही।
युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को ध्यान में रखते हुए विधायक लारिया ने शासकीय आईटीआई जरुआखेड़ा में नवीन ट्रेडों की स्वीकृति का विषय भी सदन में प्रमुखता से रखा। सरकार ने अपने उत्तर में जानकारी दी कि घोषणा के अनुरूप इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा (कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग) एवं सोलर टेक्नीशियन जैसे नए ट्रेडों की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जो क्षेत्र के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।श्रमिक हितों के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए लारिया ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत संकटग्रस्त श्रमिक परिवारों को प्रदान की जाने वाली अनुग्रह सहायता राशि के लंबित प्रकरणों एवं भुगतान की स्थिति का विषय भी विधानसभा में उठाया, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर सहायता सुनिश्चित हो सके। सदन में प्राप्त उत्तरों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आवश्यक मार्गों के उन्नयन की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। वहीं नरयावली महाविद्यालय में विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय प्रारंभ करने के लिए विभागीय स्तर पर परियोजना प्रतिवेदन तैयार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विधानसभा के प्रथम दिवस ही विधायक लारिया ने स्पष्ट कर दिया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विकास, युवाओं के भविष्य, ग्रामीण आधारभूत संरचना, शिक्षा तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े प्रत्येक विषय को वे पूरी गंभीरता, तथ्यों और दायित्वबोध के साथ सदन में उठाते रहेंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की03 Oct

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती

अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

स्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत

# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…

पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद

सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद
A2Z सभी खबर सभी जिले की02 Oct

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया याद

बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!