Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 23 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित जिला विजेता राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे धार जिले का प्रतिनिधित्व

21 Jul 2026, 04:01 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

धार, (1003719सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 20 जुलाई 2026। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा धार जिले में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक कर एक सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। जिला स्तर पर चयनित विजेता राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में धार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।जिला युवा अधिकारी सुश्री दीर्घा राजावत ने बताया कि धार जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवा व्यक्तिगत अथवा समूह के रूप में प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं।

 

प्रतियोगिताओं में लोकगीत (समूह), शास्त्रीय, लोक एवं समकालीन नृत्य (समूह), नुक्कड़ नाटक/माइम एक्ट (समूह), पेंटिंग (व्यक्तिगत), वाद-विवाद/एलोक्यूशन (व्यक्तिगत), 60 सेकंड की शॉर्ट फिल्म/डिजिटल रील (व्यक्तिगत अथवा समूह), स्लोगन लेखन (व्यक्तिगत) तथा स्लैम पोएट्री (मौलिक कविता) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं के लिए MY Bharat पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित प्रतियोगिता में आवेदन करना अनिवार्य है। शॉर्ट फिल्म, डिजिटल रील एवं स्लोगन लेखन जैसी डिजिटल प्रविष्टियां भी पोर्टल पर ही अपलोड की जाएंगी।

 

ऑनलाइन आवेदन एवं प्रविष्टियां अपलोड करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक युवा MY Bharat पोर्टल (mybharat.gov.in) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।जिला युवा अधिकारी सुश्री दीर्घा राजावत ने जिले के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी एवं युवाओं से इस अभियान से जुड़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
Tikamgarh21 Sep

पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!