नीमच पुलिस का नशे के खिलाफ जनजागरण, स्कूलों-कॉलेजों और गांवों में दिलाई नशामुक्ति की शपथ
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



नीमच। मध्यप्रदेश पुलिस के प्रदेशव्यापी ‘नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0’ के तहत मंगलवार को जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में चल रहे अभियान के अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
मनासा थाना क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंजार्डा में उप निरीक्षक श्याम कुमावत ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक, मानसिक और शारीरिक नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यार्थियों और स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।
इसी क्रम में निरीक्षक सौरभ शर्मा ने स्प्रिंगवुड स्कूल नीमच, उप निरीक्षक नागुराम परमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवली देवली, सहायक उप निरीक्षक किशन परिहार ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय आमली भाट, लक्ष्मण सिंह ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जावद तथा महेश गिरोटिया ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय तलाउ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।
वहीं बघाना थाना क्षेत्र के जुना बघाना और सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ौद में पुलिस अधिकारियों ने ग्राम चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कार्यक्रमों में आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प भी कराया गया।
नीमच पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जनअभियान का हिस्सा बनें, स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग और सामाजिक सहभागिता से ही नशामुक्त, स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।
Vande Bharat Live TV Newsअनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटरी में श्रद्धा से मनाई गई गांधी जयंती सत्य, अहिंसा और सादगी के मार्ग पर…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsस्वर्ण व्यवसायियों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक, दुकानों की सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश श्री…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर सहारनपुर लौटीं प्राची चौधरी, भव्य स्वागत ## 🇮🇳…
पूरी खबर पढ़ें →
# 🚨🔥 बड़ी खबर | सहारनपुर में अवैध हथियारों के गिरोह का बड़ा खुलासा, STF मेरठ और मिर्जापुर…
पूरी खबर पढ़ें →
सहारनपुर | ऑपरेशन सवेरा का बड़ा एक्शन: सहारनपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 244 ग्राम अवैध चरस बरामद…
पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | सहारनपुर पुलिस ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सत्य-अहिंसा और राष्ट्रसेवा के…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।