सिंगरौली: बड़ा हादसा टला एसडीओपी कार्यालय के पास कोयले से लदा ट्रक पलटा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।



सिंगरौली: बड़ा हादसा टला एसडीओपी कार्यालय के पास कोयले से लदा ट्रक पलटा।
सिंगरौली: सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र में सोमवार को एसडीओपी देवसर कार्यालय के पास कोयले से लदा एक भारी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक सड़क किनारे लगी तार की बाउंड्री और कई पेड़ों को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जियावन थाना क्षेत्र से पूरे दिन ओवरलोड कोयले से लदे भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के बरेली में वर्ष 2011 के चर्चित…
पूरी खबर पढ़ें →
खाचरौद। सूरि राज 45 आगम एकासन तप पारणोत्सव के अवसर पर रविवार को खाचरौद नगरी धर्म, तप, त्याग…
पूरी खबर पढ़ें →
जावरा -(भोपाल)मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पंडित श्री राम शर्मा को…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 को इंदौर में आयोजित छात्रों के गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण मंडला जिले के मोहगांव…
पूरी खबर पढ़ें →
मंडला 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का सीधा लाईब प्रसारण…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨 बिरसिंहपुर ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बिरसिंहपुर | 20 सितंबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।