Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा शासकीय विद्यालयों में आयोजित एक दिवसीय करियर काउंसलिंग शिविर; 154 विद्यार्थियों ने प्राप्त किया विशेषज्ञ मार्गदर्शन

23 Jul 2026, 07:16 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Jul 17 2026 10 52 32 PM

धार,( सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड) 23 जुलाई 2026। जिला रोजगार कार्यालय धार द्वारा युवाओं को उनके भविष्य, उच्च शिक्षा और करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 धार तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 धार में एक दिवसीय विशेष करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर द्वारा चयनित विषय विशेषज्ञों एवं मनोवैज्ञानिकों के पैनल द्वारा छात्र-छात्राओं का बहुमूल्य मार्गदर्शन किया गया। इस महत्वपूर्ण शिविर में दोनों विद्यालयों के कुल 154 बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और काउंसलिंग सत्र का लाभ उठाया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 धार में 74 बालक-बालिकाएं तथा क्रमांक 2 धार में 80 बालकों की करियर काउंसलिंग की गई। सत्र के दौरान विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को उनकी रुचि एवं क्षमताओं के आधार पर विभिन्न शैक्षणिक मार्गों, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों, स्वरोजगार की योजनाओं तथा राष्ट्रीय रोजगार पोर्टल की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

 

इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी श्री सतीश डोडिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मार्गदर्शित किया कि छात्र जीवन का यह दौर सबसे महत्वपूर्ण एवं ‘गोल्डन समय’ है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस समय की अहमियत को समझें और पूरी तन्मयता के साथ केवल अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें, साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकगणों द्वारा जिला रोजगार कार्यालय की इस सराहनीय पहल का स्वागत किया गया।

1015522

 

 

 

 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट
Sagar21 Sep

इंजीनियर्स फोरम की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन से की सौजन्य भेंट

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * इंजीनियर्स फोरम सागर की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने अध्यक्ष…

पूरी खबर पढ़ें →
बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक
A2Z सभी खबर सभी जिले की21 Sep

बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह बने प्रशासक

# 🚨🔥 बड़ी खबर | लखनऊ डायोसेसन ट्रस्ट के प्रबंधन विवाद में NCLT का बड़ा अंतरिम आदेश, पूर्व…

पूरी खबर पढ़ें →
पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत
Tikamgarh21 Sep

पलेरा : नयागांव में अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम बना ग्रामीणों के लिए मुसीबत

टीकमगढ़ जिले की पलेरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नयागांव के मुर्राय गांव में 2 साल पहले बनाए…

पूरी खबर पढ़ें →
अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण
Sagar21 Sep

अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन प्रदेश अध्यक्ष ने किया गुरु रविदास मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मकरोनिया संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी के बढ़तुमा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!