ढाबर में फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण।

ढाबर में फॉलोअप शिविर में ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ, कई प्रकरणों का मौके पर हुआ निस्तारण।
रोहट पंचायत समिति रोहट की ग्राम पंचायत ढाबर में शुक्रवार 24 जुलाई 2026 को ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत फॉलोअप शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन प्रभारी एवं रोहट तहसीलदार दीलप सिंह के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर प्रशासक सायर मल सुथार, समाजसेवी प्रभु राम सुथार तथा ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में पंचायतीराज, राजस्व, चिकित्सा, वन, कृषि, पशुपालन, विद्युत, जलदाय एवं अन्य विभागों द्वारा ग्रामीणों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान एक पात्र परिवार को विवाह पंजीयन योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। साथ ही जन्म प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी वितरित किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। इनमें दुदीया में 3 बिघा शमशान भूमि के लिए आवंटन की मांग की 2 पट्टे, 8 म्यूटेशन, 8 शुद्धिकरण, 1 बंटवारा, 3 वृद्धावस्था पेंशन पीपीओ, 15 जनआधार सत्यापन, 25 जाति प्रमाण-पत्र, 6 मूल निवास प्रमाण-पत्र सहित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र के प्रकरणों का निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई। इसके अलावा पालनहार योजना, तारबंदी, पाइपलाइन, घरेलू विद्युत कनेक्शन एवं पशुधन पॉलिसी से संबंधित मामलों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में राजस्व विभाग के आरआई मदन लाल, पटवारी विनिता खत्री, भंवरलाल, ग्राम विकास अधिकारी नरपत सिंह, कनिष्ठ सहायक जोग सिंह, कृषि विभाग के अमिषा चावला, विद्युत विभाग के जेईएन, पीएचईडी विभाग के नंदनी, नारायण सिंह, परिवहन विभाग से पप्पू राम बिश्नोई ,पंचायत कार्मिक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनियां भी मौजूद रहीं। ग्रामीणों ने फॉलोअप शिविर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभउठाया तथा प्रशासन की इस पहल की सराहना की।









🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।







