महिला स्वयं सहायता समूह की सखी पर अनियमितता के गंभीर आरोप
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विंढमगंज/दुद्धी सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_। विकास खंड दुद्धी के ग्राम हुमेलदोहर (विंढमगंज) स्थित महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने समूह की सखी पर अनियमितता, मनमानी एवं महिलाओं के शोषण का आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता असरीसा बेगम ने प्रभा देवी, अफसाना खातून, फरजाना खातून, नाजमा खातून, आशा खातून, रेशमा खातून एवं हमीसर बानो सहित अन्य सदस्याओं के हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि समूह की सखी संगीता देवी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अन्य सदस्याओं से साझा नहीं करतीं तथा समूह के कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरकारी धन के संचालन एवं समूह के वित्तीय कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है, जिससे समूह की महिलाओं में असंतोष व्याप्त है।
शिकायतकर्ता महिलाओं का कहना है कि वे लंबे समय से इस स्थिति से परेशान हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित सखी को पद से हटाने तथा उसके स्थान पर किसी योग्य एवं निष्पक्ष महिला को जिम्मेदारी सौंपने की मांग की है।
महिलाओं ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिकायत पर शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से स्वयं सहायता समूह का परित्याग करने के लिए बाध्य होंगी।
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से शिवमय हुआ ऊँचाहार ! पंडित प्रदीप मिश्रा जी के श्रीमुख से श्री शिव…
पूरी खबर पढ़ें →
महोबा चरखारी (ग्राम नाटर्रा )सर्वे के नाम पर वसूली का आरोप, कथित सर्वेयरों को चूड़ी-जूतों की माला पहनाकर…
पूरी खबर पढ़ें →
मीरजापुर थाना चुनार पुलिस द्वारा 05 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का आभूषण (अनुमानित कीमत ₹06 लाख) एवं ₹…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जनपद में व्यापक…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर, 2026 *जनपद में वृहद स्तर पर हुआ हरिशंकरी पौधारोपण महाअभियान*…
पूरी खबर पढ़ें →
सवाददाताः समसुद्दीन शेख , हमीरपुर दिनांक: 11 सितंबर 2026 *जन-जन तक पहुंचे राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश, मीडिया…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।